-झामुमो का गुरिल्ला अंदाज में हाइवे जाम शुरू

-एनएच 33 व 6 में दिन भर पुलिस व झामुमो के बीच चलता रहा लुका छुपी का खेल

-कहीं दो घंटा जाम रहा तो कहीं पर रात भर जाम जारी रहा

-हाइवे में कार्यकर्ताओं ने 20 वाहनों के चक्को की हवा खोली

-दिन भर चलता रहा जाम हटाओ व जाम लगाओ का खेल

jamshedpur@inext.co.in

JAMSHEDPUR : एनएच फ्फ् व म् की तत्काल रिपेयरिंग की मांग को लेकर झामुमो का अनिश्चितकालीन हाइवे जाम गुरुवार की सुबह सात बजे से शुरु हो गया। यह जाम डिमना चौक से प्रारंभ होकर बांकी, गालूडीह, घाटशिला, धालभूमगढ़, कोकपाड़ा, केरुकोचा, बांसदा, बहरागोड़ी शिरिश तल व बड़ा शोल के दारीशोल में जगह-जगह लगता रहा। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने ख्0 वाहनों के पहिया से हवा खोल डाले। कहीं पर दो घंटे जाम तो कहीं पर रात भर जाम लगा रहा। घाटशिला अनुमंडल प्रशासन को जाम हटाने में सबसे ज्यादा परेशानी बहरागोड़ा में उठानी पड़ी। जाम का जायजा अनुमंडल पदाधिकारी गिरिजा शंकर प्रसाद, एसडीपीओ पूज्य प्रकाश दिन भर हाइवे में मंडराते रहे।

पुलिस को छकाते रहे आंदोलनकारी

एनएच फ्फ् व म् में दिन भर पुलिस व झामुमो कार्यकर्ताओं के बीच लुका छिपी का खेल चलता रहा। गालूडीह के खीरकनाली में ट्रेलर का हवा खोलने के बाद जाम लग गया। इस जाम की सूचना मिलने पर घाटशिला के सीओ सत्यवीर रजक व बीडीओ कुंदन कुमार, गालूडीह थाना प्रभारी कुलदीप राम मौके पर पहुंचे। यहां पर दूसरे ट्रेलर का चक्का खोलवाकर लगाया गया। लेकिन तब तक दो घंटे तक जाम लग गया। इसके बाद कोकपाड़ा के जाथा खाल के पास भी ऐसा ही किया गया। इसकी सूचना पर धालभूमगढ़ थाना प्रभारी आरपी महतो दल बल के साथ जामस्थल पर पहुंचे और जाम को हटवाया। लेकिन तब तक यहां एक घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। जाम के दौरान वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। केरुकोचा में भी झामुमो समर्थकों ने एक दस चक्का ट्रक की हवा खोल दी और उसे बीच हाइवे में खड़ा कर दिया। इस कारण वहां सुबह के सात बजे से 9 बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। बहरागोड़ा के शिरिशतल चौक एनएच भ्भ् व बड़ा शोल के दारीशोल व जगन्नाथपुर में वाहनों के चक्कों का हवा खोल दिये जाने के कारण यहां यातायात पूरी तरह बाधित रहा। दिन भर बहरागोड़ा की ओर से एक भी वाहन नहीं आये। यह सिलसिला देर रात चलता रहा। बहरागोड़ा में ओडि़शा व बंगाल जाने वाली हाइवे में ख्0 किलोमीटर तक लंबी कतार देखी गई।

बहरागोड़ा में जाम हटाने में प्रशासन ने बहाया पसीना

अंडर ग्राउंड रहे विधायक कुणाल षाडंगी, देते रहे कार्यकर्ताओं को निर्देश

घाटशिला अनुमंडल में प्रशासन को जाम हटाने में सबसे ज्यादा मशक्कत बहरागोड़ा में करनी पड़ी। यहां एसडीओ गिरिजा शंकर प्रसाद व एसडीपीओ पूज्य प्रकाश के पहुंचने के बाद स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। लेकिन वहां के झामुमो कार्यकर्ताओं ने प्रशासन का नाक में दम कर दिया। इस कारण एसडीपीओ व एसडीओ को होटल में भी छापेमारी करनी पड़ी। यहां से कई झामुमो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। बहरागोड़ा में समाचार लिखे जाने तक जाम जारी रहा। प्रशासन के लोग एक स्थान से वाहन को हाइवे से हटा रहे हैं तो दूसरे स्थान पर कार्यकर्ता वाहनों के चक्के की हवा खोल दे रहे हैं। हाइवे में जाम को लेकर दिन भर प्रशासन मुस्तैद रहा। इस मुस्तैदी के कारण गालूडीह से लेकर बांसदा तक जाम को हटाने में पुलिस ने सफलता पाई। लेकिन बहरागोड़ा में पूरी तरह जाम हटाने में कामयाब नहीं हो पाये। इधर बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षाडंगी को दिन भर प्रशासन खोजती रही। लेकिन वे अंडर ग्राउंड रहें। अंडर ग्राउंड रहते हुए वे अपने कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देते रहे।

लोग रहे परेशान, नहीं चली एक भी बसें

झामुमो की एनएच फ्फ् व म् में अनिश्चितकालीन बंदी से लोग पूरी तरह परेशान रहे। यात्री दिन भर बसों का इंतजार करते रहे। लेकिन एक भी बस गुरुवार को हाइवे में नहीं चली। ओडि़शा व बंगाल की ओर से एक भी ट्रक व बस बहरागोड़ा में इंट्री नहीं कर पाया। सुबह किसी तरह नाईट बसें ही पार हो पाई।

भ्0 से अधिक झामुमो कार्यकतार् गिरफ्तार

झामुमो की ओर से हाइवे जाम के दौरान गालूडीह, घाटशिला, श्यामसुंदरपुर, धालभूमगढ़ व बहरागोड़ा से भ्0 से अधिक झामुमो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें देर शाम तक थाने में ही नजरबंद कर रखा गया है। गालूडीह में सिपू शर्मा, जितेन महतो, घाटशिला में कॉजल डॉन, समीर मुर्मू, नीलकमल महतो, बाबू मुर्मू, हर गोविंद शर्मा, झंटू महतो, जगदीश भकत, फारुख सिद्घिकी, बहरागोड़ा में असित मिश्रा, सुमन कल्याण मंडल, शंकर हलधर, माताल मांडी, परेश सिंह मुंडा सहित सोलह, केरुकोचा में सुमन दास, अश्विनी गिरि, राजन बेरा, हेमंत गिरि, जयंत गिरि, पप्पू बेरा, गोकुल बेरा समेत 7 कार्यकर्ता, धालभूमगढ़ में जिला पार्षद दांदू राम बेसरा, अर्जुन चंद्र हांसदा, धीरेन पाल, भवेश महतो, चैतन मुर्मू, वैद्यनाथ सोरेन, कमल मंडल, राजो टुडू, वास्ता सोरेन, सुबन मुर्मू, विक्रम सोरेन, शेख निजामुद्दीन, धीरु मांडी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि इन सभी को शाम में स्थिति देखने के बाद निर्णय लिया जायेगा कि इन्हें छोड़ना है कि नहीं।