JAMSHEDPUR: कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) की वीसी डॉ। शुक्ला माहांती के निर्देश पर पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था का जायजा प्रॉक्टर डॉ। एके झा ने लिया। प्रॉक्टर सबसे पहले वर्कर्स कॉलेज पहुंचे। यहां पर उन्होंने पाया कि दो वाटर कूलर खराब है, शौचालय की साफ-सफाई भी ठीक नहीं है। बाहर के शौचालय में पानी की व्यवस्था ठीक नहीं थी। प्रॉक्टर ने प्राचार्य डॉ। बीएन प्रसाद को निर्देश दिया कि वाटर कूलर को ठीक करवा दें और कॉलेज निधि से शौचालय की साफ-सफाई करें। इसके अलावा बाहर में पांच नलों को भी दुरूस्त कर दिया जाए, ताकि यहां छात्रों को पेयजल के लिए न भटकना पड़े।

दो वाटर कूलर थे खराब

इसके बाद वे ग्रेजुएट कॉलेज गए। यहां पेयजल की व्यवस्था ठीक थी। दो वाटर कूलर खराब थे, उसे ठीक करने का आदेश दिया गया। शौचालय की व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। उन्होंने दोनों कॉलेज के प्राचार्य को घड़े में कैंपस के अंदर पानी की व्यवस्थ करने को कहा। दरअसल कुलपति ने गर्मी में पेयजल की व्यवस्था का दुरूस्त करने का आदेश सभी कॉलेजों को दिया था। इसी के तहत यह निरीक्षण प्रॉक्टर ने किया।