छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : छोटा गोविंदपुर स्थित स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स कंपनी के विवाद को लेकर श्रम अधीक्षक की ओर से शुक्रवार को बुलाई गई त्रिपक्षीय वार्ता बेनतीजा रही। स्थायी कर्मचारियों के निलंबन, निर्दोषों पर कार्रवाई आदि मामले को लेकर इंटक नेता संजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में भी एक प्रतिनिधिमंडल त्रिपक्षीय वार्ता में शामिल होने श्रम अधीक्षक कार्यालय पहुंचा हुआ था, लेकिन प्रबंधन पक्ष से कोई समक्ष अधिकारी के नहीं रहने से वार्ता बेनतीजा रही। संजीव श्रीवास्तव ने उप श्रमायुक्त से मिलकर प्रबंधन के रवैये पर नाराजगी जताई।

अब 30 जून को वार्ता

उप श्रमायुक्त के पहल पर पुन: 30 जून को दो बजे श्रम अधीक्षक के कार्यालय में वार्ता बुलाई गई, इसकी सूचना कंपनी प्रबंधन को भी दे दी गई। संजीव ने कहा कि समय रहते कर्मचारियों के हित में निर्णय नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने को विवश हो जाएंगे। उधर, भाजपा नेता दिनेश कुमार और भोजपुरी नवचेतना मंच के नेता अप्पू तिवारी समय पर वार्ता में शामिल होने पहुंचे थे, लेकिन कंपनी प्रबंधन के अधिकारी व श्म अधीक्षक स्वयं नदारद थे। इस पर भड़केभाजपा नेता दिनेश कुमार व मंच के नेता अप्पू तिवारी ने उप श्रमायुक्त से भेंटकर इस मामले में शिकायत की।

नहीं मिला है वार्ता को लेकर कोई पत्र

उप श्रमायुक्त के निर्देश पर श्रम विभाग द्वारा कंपनी के एचआर प्रमुख महावीर सिंह से दूरभाष पर बातचीत की गई, लेकिन प्रबंधन ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें वार्ता को लेकर कोई पत्र नहीं मिला है। फिर श्रम विभाग के फ टकार पर वार्ता में शामिल होने के लिए कंपनी के सुरक्षाधिकारी सुखबीर सिंह पहुंचे। लेकिन वार्ता में कोई फलाफल नहीं निकला। दिनेश कुमार ने कहा कि प्रबंधन वार्ता की भाषा नहीं समझता है, अब बहुत जल्द कंपनी गेट पर प्रदर्शन किया जाएगा।