आवेदन के तीन दिन बाद भी नहीं दर्ज हुआ छेड़खानी का मामला

मानगो थानेदार की शिकायत लेकर एसपी के पास आई थी पीडि़ता

छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : डायगुट्टू की रहने वाली एक युवती ने पड़ोस में ही रहने वाले उमेश शर्मा, नंदू लाल गुप्ता, देबू घोष, अजय घोष, श्रीराम गुप्ता और अन्य लोगों पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। मामला 01 जुलाई का है। छेड़छाड़ की घटना उस वक्त हुई जब युवती शाम 7.30 बजे कावेरी रोड स्थित शिव मंदिर से पूजा कर वापस लौट रही थी। इसकी शिकायत युवती ने अपने घरवालों से किया था।

रात में हुई थी मारपीट

युवती का कहना है कि शिव मंदिर के पास हुई छेड़छाड़ की घटना को उसने अपनी चाची को बताया था। उस समय चाचा रामलखन उपाध्याय घर पर नहीं थे। लेकिन रात में जब पिता जी को सब बातें मालूम चली को उन्होंने आरोपियों को बुला रहे थे। इसी दौरान सभी आरोपी आए और युवती के चाचा के साथ मारपीट की।

मानगो थाना में नहीं हुआ कंप्लेन दर्ज

युवती का आरोप है कि छेड़छाड़ के बाद हुई मारपीट की घटना की शिकायत को लेकर 1 जुलाई को 11.30 बजे मानगो थाना गए थे। लेकिन मानगो थानेदार लक्ष्मण प्रसाद ने सिर्फ कंप्लेन तो लिया लेकिन कोई रिसिविंग नहीं दी। लिहाजा आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। अपनी शिकायत लेकर युवती एसपी चंदन कुमार झा के पास आई थी। युवती ने बताया कि एसपी ने न्याय का भरोसा दिया है।

दूसरे पक्ष का आरोप

सार्वजनिक शिव मंदिर समिति चैरिटेबल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव अजय घोष का कहना है कि रात 10 बजे रामलखन उपाध्याय और उनके छोटे बेटे ने हॉकी स्टीक से मारा। सोने का चेन छिन लिया और 6000 रुपए पैसे भी निकाल लिए। इस बाबत अजय घोष और अन्य लोगों ने थाना में शुक्रवार को प्रदर्शन भी किया था।