-साकची गोलचक्कर से हुई शुरुआत, साकची मार्कट का भ्रमण किया

JAMSHEDPUR: रविवार को साकची गोलचक्कर से झारखंड बधिर संस्था की ओर से सद्भावना मार्च निकाला गया। सुबह 8 बजे साकची गोलचक्कर में झारखंड बधिर संस्था के लोग एकत्रित हुए। इसके बाद सभी ने गणमान्य लोगों का अभिनंदन किया। इस दौरान गोलचक्कर पर उपस्थित लोगों ने साकची गोलचक्कर से सद्भावना रैली निकाली। इस दौरान बधिरों ने अपनी भाषा आईएसएल का आम लोगों के बीच प्रचार भी किया। पहले साकची मार्केट का भ्रमण किया। इसके बाद यह काफिला साकची स्थित जेआरडी कॉम्पलेक्स पहुंचा। संस्था के अध्यक्ष भूषण कुमार खान ने बताया कि भारत में व‌र्ल्ड डीफ डे हर साल सितंबर के आखिरी सप्ताह में मनाया जाता है। इस बार यह दिवस ख्7 सितंबर को मनाया गया। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना है कि हौसला बुलंद हो तो विकलांगता विकास में कभी बाधक नहीं बनती। उन्होंने कहा कि इस दिन संस्था द्वारा बधिरों की भाषा आईएसएल का प्रचार-प्रसार किया जाता है। इस दौरान लोगों को संस्था द्वारा आईएसएल कार्ड बाटा गया, ताकि सामान्य लोगों को बधिरों की भाषा का ज्ञान हो सके।

-------------

पूजा पंडाल का भूमि पूजन

गोलमुरी के दुर्गा पूजा सर्कस मैदान में बनने वाले भव्य पूजा पंडाल का भूमि पूजन रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित कन्हैया की देखरेख में संपन्न हुआ। भाजपा के गोलमुरी मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार ने यजमान की भूमिका निभाई। गोलमुरी की पुरानी पूजा में शुमार इस कमेटी का पंडाल हमेशा से आकर्षक बनता आया है। पूजा कमेटी के सदस्य मनोज खत्री ने बताया कि पंडाल आज के समय की मांग के हिसाब से बनाया जा रहा है। लाइट व सजावट अति उत्तम होगी। भूमि पूजन में अमित अग्रवाल, कमल अग्रवाल, मनोज मिश्रा, कृष्णा अग्रवाल, गोल्डी सैनी, बाबू बाजवा, पंकज शर्मा, सुमित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, सुमित शर्मा, बंटी अग्रवाल, हरेराम यादव, संजय नेपाली, प्रोबिर चट्टर्जी राणा, प्रदीप अग्रवाल, इंदरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।