-पायरोक्सनाईट घोटाले के आरोपी विष्णु चौधरी की दबंगई

-खान निरीक्षक दारोगा राय के समक्ष दिया घटना को अंजाम

-दहशत में अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय छोड़कर भागे

JAMSHEDPUR: जायसवाल मिनरल प्रोडक्ट के पट्टेदार व पायरोक्सनाईट खनिज घोटाले के आरोपी विष्णु चंद्र चौधरी ने मंगलवार को जिला खान एवं भूतत्व विभाग के कार्यालय में दबंगई दिखाई। मनमुताबिक रिपोर्ट नहीं लिखने पर उसने क्लर्क मनोज पटेल को थप्पड़ जड़ दिया। घटना सुबह करीब क्क्.फ्0 बजे की है। क्लर्क का आरोप है कि विष्णु चंद्र चौधरी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद ऑफिस में अफरा-तफरी मच गई।

ताला लगाकर निकले अधिकारी

शोरगुल सुनकर चैंबर में बैठे जिला खनन पदाधिकारी संजीव कुमार मंडल, खान निरीक्षक दारोगा राय सहित सभी कर्मचारी कार्यालय में ताला लगाकर भाग गए। सूचना मिलने पर बिष्टुपुर थाने से मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरी घटना की जानकारी लेकर तहकीकात शुरू कर दी है।

क्यों भड़का ठेकेदार?

पीडि़त क्लर्क मनोज ने बताया कि विष्णु ने पायरोक्सनाइट खनिज के भंडारण के लाइसेंस के लिए खनन विभाग में आवेदन किया है। इस आवेदन पर विभाग की ओर से उनका भी मंतव्य मांगा गया था। विष्णु चौधरी पर विभाग का क्क् करोड़ फ्0 लाख फ्क् हजार फ्भ्म् रुपए बकाया है। उसके खिलाफ कांड संख्या ख्8/0फ् दिनांक ख्भ् जून ख्0क्फ् दर्ज होने के साथ ही नीलाम पत्र पदाधिकारी, चाईबासा के कार्यालय में इस मामले में सर्टिफिकेट केस भी दर्ज है। उन्होंने मंगलवार को अपने मंतव्य में इसका उल्लेख कर दिया। यह देखकर विष्णु भड़क गया और खान निरीक्षक दारोगा राय के सामने ही उसे गाल पर थप्पड़ जड़ दिया और जान से मार देने की धमकी देने लगा।

इस घटना से मैं दहशत में हूं। बिष्टुपुर पुलिस को सारी घटना की जानकारी दे दी है। समर्थन में रिपोर्ट नहीं लिखने की वजह से विष्णु ने मेरे साथ यह बर्ताव किया।

-मनोज पटेल, पीडि़त क्लर्क, जिला खान एवं भूतत्व विभाग, जमशेदपुर

मैं अपने चैंबर में बैठकर काम कर रहा था। उसी समय क्लर्क मनोज पटेल ने आकर बताया कि उसे विष्णु चौधरी ने थप्पड़ मार दिया है। मैंने मनोज को थाने में जाकर प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा। एसपी और डीसी को पूरी घटना की जानकारी दी जाएगी।

-संजीव कुमार मंडल, जिला खनन पदाधिकारी, जमशेदपुर