ष्ट॥न्यक्त्रन्ष्ठ॥न्क्त्रक्कक्त्र: देशव्यापी लाक डाउन के बीच चक्रधरपुर प्रखंड के टोकलो थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती से छह युवकों द्वारा गैंग रेप का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म के सभी 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार चार अप्रैल की शाम सात बजे युवती खेत में शौच करने गई थी। इसी दौरान उसी गांव के 6 युवकों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद सभी 6 युवकों ने बारी.बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद युवकों ने इसकी जानकारी किसी को नहीं देने की धमकी दी। जानकारी देने पर जान से मार डालने की धमकी भी दी। धमकी से सहमी युवती एक दिन किसी तरह अपने घर में रही। लेकिन सोमवार की सुबह युवती ने अपनी मौसी को सारी जानकारी दी। जिसके बाद वह अपनी मौसी के साथ टोकलो थाना पहुंची और मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन

जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीडि़ता की मेडिकल जांच कराने के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। लेकिन चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में महिला चिकित्सक नहीं होने के कारण उसे सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया।

कोलकाता में हैं फंसे माता-पिता

नाबालिग युवती के माता-पिता कोलकाता में लॉकडाउन में फंसे हैं। पुलिस ने बताया कि उसके माता-पिता कोलकाता के ईंट भट्ठा में काम करते हैं। लॉकडाउन के कारण वे अपने घर नहीं आ पा रहे हैं। नाबालिग युवती अपने अन्य परिजनों के साथ गांव में ही रहती है। जिसका फायदा गांव के युवकों ने उठाते हुए उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

गैंग रेप के मामले में टोकलो पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी रघुनाथ किस्कु ने बताया कि सभी 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। थाना में आरोपियों के खिलाफ 376 डी आईपीसी एवं पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार को सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।