-लगाई जाएंगी लेटेस्ट मशीनें

-मरीजों को मिलेगी सारी सुविधाएं

JAMSHEDPUR: जमशेदपुर के महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) हॉस्पिटल में ईलाज कराने वालों को जल्द ही माड्यूलर आपरेशन थिएटर की सौगात मिलेगी। इसके लिए हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में ही इसका निर्माण किया जा रहा है। इसमें आपरेशन के दौरान ओटी में सारी सुविधाएं अवेलेवल होंगी। वहीं मरीजों को होने वाली अधिकतर परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा। इस हाइटेक ओटी से एक ओर जहां मरीजों को इंफेक्शन का खतरा घट जाएगा। वहीं, इसके मेंटेनेंस के लिए मैनेजमेंट को ज्यादा मैनपावर की जरूरत नहीं पड़ेगी।

लगातार काम करेगी स्टरलाइज मशीन

बताया जाता है कि माड्यूलर ओटी में लगा स्टरलाइज मशीन लगातार काम करता रहेगा। इससे एक के बाद एक आपरेशन किया जा सकेगा। चूंकि पहले इंस्ट्रूमेंट को स्टरलाइज करने में काफी समय लग जाता था। जिससे आपरेशन में देरी होती थी। वहीं, इसके लिए ज्यादा मैनपावर की जरूरत पड़ती थी। जो अब नहीं पड़ेगी। अब इंस्ट्रूमेंट को बेहतर तरीके से स्टरलाइज करने के लिए अत्याधुनिक मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। जिससे इंस्ट्रूमेंट्स को बेहतर तरीके से और जल्दी स्टरलाइज किया जा सकेगा। इससे इंफेक्शन का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा।

ऑपरेशन के लिए नहीं करना होगा इंतजार

नया ओटी बन जाने से लोगों को काफी दिनों तक आपरेशन के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नया ओटी अलग तरह का होगा। इसमें लगातार ऑपरेशन करने के लिए भी सुविधाएं मिलेंगी। वहीं नई तकनीक से मरीजों का ऑपरेशन किया जा सकेगा।

बेहतर होगी लाइट और फैसिलिटी

हॉस्पिटल के आपरेशन थिएटर में लाइट नई तकनीक से लैस होगी। इससे अपॉरेशन में कोई परेशानी नहीं होगी। वहीं पाइपलाइन और गैस के लिए कनेक्शन ख्ब् घंटे अवेलेवल होगा। ऐसे में लंबा चलने वाले आपरेशन में भी कोई बाधा नहीं आएगी। नई तकनीक के कारण इसकी सफाई में ज्यादा समय नहीं लगेगा। साथ ही यह ओटी बैक्टिरिया फ्री होगा। इसके साथ ही ओटी के अंदर एयर प्रेशर भी बैलेंस रहेगा। जो आपरेशन के लिए अनुकूल होगा। इसके अलावा इसमें मेंटेनेंस की भी ज्यादा जरूरत नहीं पड़ती है। ऐसे में मरीज को इंफेक्शन भी खतरा घट जाता है। ओटी में गैस के अलावा, वाटर सप्लाई, ए-क्सरे व्यूअर, एलईडी लाइट्स की भी सुविधा होती है।

हास्पिटल में इस तरह की पहल अच्छी बात है। प्रबंधन ने इस बारे में सोचा जो अच्छा है। लोगों को सुविधा मिले इसके अलावा हमें कुछ नहीं चाहिए। एक ही जगह पर ऑपरेशन के लिए सारी सुविधाएं मिलेंगी। ऐसे में हमें भी भटकना नहीं पड़ेगा।

पिंटू

अगर हॉस्पिटल में नई तकनीक से लैस ओटी बनाने की खबर सच है तो इसका सबसे बड़ा फायदा गरीब तबके लोगों को होगा। कई बार देखा गया है कि पैसे के अभाव में लोगों की जान चली जाती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

राज

आई नेक्स्ट : हॉस्पिटल में नया ऑपरेशन थिएटर बन रहा है?

जवाब : हां, इमरजेंसी वार्ड में माड्यूलर थिएटर बनाया जा रहा है। इससे आपरेशन में सुविधा मिलेगी।

आई नेक्स्ट : नए ओटी में क्या-क्या सुविधाएं होंगी?

जवाब : इसमें इंस्टू्रमेंट को स्टरलाइज करने के साथ कई आधुनिक मशीनें होंगी जो आपरेशन में सहायक होंगी।

(एमजीएम हॉस्पिटल के सुपरिंटेंडेंट डॉ। एके सिंह से सीधी बात)