जमशेदपुर (ब्यूरो): शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था अतिउत्तम शक्ति दरबार द्वारा जगत पुत्री राजे राजेश्वरी राज कुमारी मां अति उत्तमेश्वरी कुल्लू रानी का तीन दिवसीय जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। पहले दिन रविवार को आध्यात्मिक गुरु, दूसरे दिन सोमवार को जननी गुरु एवं तीसरे दिन मंगलवार को शैक्षिणिक गुरु की पूजा की गयी। दरबार से जुड़े संस्था के भक्तों द्वारा तीनों दिन केक काटा गया और 63 प्रकार के व्यंजन का भोग लगाया गया। हवन एवं आकाश में आतिशबाजी के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। पहले दिन 111 गुब्बारा हवा में उड़ा कर विश्व शांति और भक्तिमय जीवन हेतु प्रेरणा दी गई। तीनों दिन मुख्य पूजारी भक्त राजा सूर्यदेव उत्तम परमहंस के द्वारा विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर भक्तों के सभी कष्टों का अंत करते हुए सुख-शांति और समृद्धि प्रदान करने की प्रार्थना माता रानी से की गयी।

आगे बढऩे का संकल्प

समापन के दौरान हरहरगुट्टू स्थित अति उत्तम शक्ति दरबार में मौजूद बच्चों ने माता का जयकारा लगाते हुए सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी से सीख लेकर आगे बढऩे का संकल्प लिया। मंगलवार को समाज हित में विशेष सेवा कार्य करने वाले सेवक, सेविका सहायिका और गुरुजनों सहित मेधावी ग्रामीण छात्रों को माता के दरबार में उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इसरो के वैज्ञानिकों के लिए लगा जयकारा

चंद्रयान-3 के चांद पर सफल लैंडिंग कराकर भारत का नाम दुनिया भर में रौशन करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों के लिए माता के दरबार में जयकारा लगाया गया। चंद्रयान-3 के प्रकार का गुब्बारा हवा में उड़ाया गया। साथ ही इस वर्ष मणिपुर हिंसा और ओडि़सा के बालासोर ट्रेन हादसा को लेकर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया।

इनका रहा योगदान

तीनों दिन तक के इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में कौशल्या, कुल्लू रानी, कृतिका कल्याणी, आथर्व, कर्तव्य, अनंत, शेष, राजदीप, राजदीप, संजय, श्याम, रीमा, मनोज, प्रिया, किशन, मेंहदी, करुणा, सुनील, लड्डू, राजेश, रुस्तम कुमार आदि का योगदान रहा।