-अवैध संबंध की सामने आ रही है बात

-रविवार देर रात की है घटना

JAMSHEDPUR: परसुडीह थाना क्षेत्र के ग्वाला पट्टी निवासी राजेंद्र तिवारी (फ्ख्) की हत्या भुजाली से वार कर कर दी गई। घटना रविवार रात की है। राजेंद्र का शव बागबेड़ा टीओपी से क्00 मीटर की दूरी पर महालक्ष्मी स्टोर के पीछे मिला। यह इलाका ट्रैफिक कॉलोनी के नाम से जाना जाता है। सुबह म् बजे शव की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना सुंदरनगर और बागबेड़ा पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव की पहचान ग्वाला पट्टी निवासी राजेंद्र तिवारी के रूप में की गई। परसुडीह पुलिस की मानें तो घटनास्थल बागबेड़ा थाना क्षेत्र में आता है। हालांकि मृतक का घर परसुडीह थाना क्षेत्र में था। इसलिए, बागबेड़ा और परसुडीह दोनों ही थाना अनुसंधान में जुटी हुई है।

पप्पू घर से बुलाकर ले गया था

राजेंद्र तिवारी के भाई ने पुलिस को बताया कि रात क्क् बजे के करीब पप्पू यादव घर आया था। वह उनके भाई को घर से ले गया। इसके बाद से राजेंद्र की सूचना नहीं मिली। रात में उसका मोबाइल भी स्वीच्ड ऑफ बताया। सुबह ट्रैफिक कॉलोनी के पास शव पड़े होने की सूचना मिली। इस मामले में पुलिस ने मनोज और पप्पू को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि तीनों बागबेड़ा स्थित सिंह होटल में शराब पी रहे थे। नशे की हालत में राजेंद्र किसी के टेबल पर गिर गया। इसमें वहां कुछ विवाद हो गया था। इसके बाद तीनों अपने-अपने घर चले गए थे। इसी बीच राजेंद्र की हत्या की सूचना उन्हें मिली।

अवैध संबंध की आशंका

राजेंद्र तिवारी की हत्या अवैध संबंध को लेकर लेकर की गई है। ऐसा पुलिस को शक है। चूंकि राजेंद्र की उम्र फ्ख् साल की थी और वह अनमैरिड था। शक के आधार पर पुलिस ने पप्पू यादव और मनोज को हिरासत में लिया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है। पप्पू यादव रात के क्क् बजे राजेंद्र के घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद से राजेंद्र घर नहीं लौटा। वह बाइक से घर से निकला था। घटना के बाद से राजेंद्र तिवारी की बाइक और मोबाइल दोनों गायब है। पुलिस के अनुसार राजेंद्र का शव नंग-धड़ंग पड़ा हुआ था। शव की सूचना सुबह छह बजे पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

बागबेड़ा ट्रैफिक कॉलोनी के पास एक फ्ख् वर्षीय युवक की बॉडी नंग-धड़ंग अवस्था में मिली थी। राजेंद्र तिवारी के रूप में उसकी पहचान की गई है। उसके दो साथी रात में घर से बुलाकर ले गए थे। फिलहाल दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

-कमलेश पासवान, थाना प्रभारी, परसुडीह