-मनोहरपुर के रोंगो गांव में मिला जॉनसन गंझू का शव

MANOHARPUR: पश्चिमी सिंहभूम जिले के हार्ड कोर नक्सली जॉनसन गंझू मारा गया। जॉनसन पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न इलाकों में कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। वह वर्ष ख्009 में टाटा-नागरपुर पैसेंजर ट्रेन ब्लास्ट, सारंडा के बिटकलसोय और बालिबा में दर्जनों पुलिस की हत्या सहित दर्जनों नक्सली घटना में शामिल था। चाईबासा जेल ब्रेक कांड में फरार नक्सली कमांडर जॉनसन गंझू मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत रायडीह पंचायत के रोंगो गांव में मारा गया। मनोहरपुर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह उसका शव बरामद किया। उसके शव के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन पुलिस को मिले। जॉनसन के शरीर में कई तीर लगे हुए थे। उसका सिर पत्थर से कुचला हुआ था। मनोहरपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया। घटना को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जॉनसन की हत्या का कारण व हत्या करने वालों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

प्रेमिका की तलाश में आया था

जॉनसन गंझू एक सप्ताह से अपनी प्रेमिका हेलेन की तलाश में था। बताया जाता है कि गुरुवार की रात करीब क्0 बजे व रोंगो गांव पहुंचा था। बताया जाता है कि रात्रि में उसने गांव में गोली भी चलाई थी। फिर अज्ञात लोगों ने जॉनसन की जान ले ली। सुबह घटना की खबर मनोहरपुर पुलिस को मिली तब पुलिस ने घटनास्थल पहुंच उसका शव बरामद कर लिया।

तीन दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं

जॉनसन गंझू के खिलाफ पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न थानों में तीन दर्जन से ज्यादा मामला दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार उग्रवादी घटनाओं में शामिल जॉनसन का नाम मनोहरपुर थाना में आठ उग्रवादी कांड, किरीबुरू थाना में छह, छोटानागरा थाना में छह, गुवा थाना में तीन, गोईलकेरा थाना में तीन, सोनुवा थाना में दो कांड सहित जराईकेला, कराईकेला, टेबो, मुफसिल थाना और चाईबासा टाउन थाना में जेल ब्रेक कांड को लेकर कुल फ्9 मामले दर्ज हैं।

ख्00क् में सामने अाया था नाम

जॉनसन गंझू उर्फ चन्दर गंझू उर्फ दीपक गंझू उर्फ चरक गंझू हजारीबाग के केरेडारी थाना अंतर्गत बुंडू गांव का रहने वाला था। वर्ष ख्00क् में सारंडा के बिटकलसोय में उग्रवादियों व पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में जॉनसन का नाम पहली बार उग्रवादी मामले में सामने आया था। ख्8 नवंबर ख्0क्क् में पुलिस व उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सारंडा के उग्रवादी दस्ता कमांडर ईश्वर महतो मारा गया था। उस समय जॉनसन गंझू अनमोल दास, मित्तल दा, सहदेव मकहतो, अजीत दा, राजेश टोप्पो सहित ख्भ् से ज्यादा लोगों पर मनोहरपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था। आठ अगस्त ख्0क्ख् को वह अपनी पत्‍‌नी के साथ पोसैता रोंगो रास्ते में पकड़ा गया था। जॉनसन पर अंतिम मामला 9 दिसंबर ख्0क्ब् को दर्ज किया गया था, जब जॉनसन चाईबासा जेल ब्रेक में भाग निकला था।