-मंगलवार को शहर को मैक्सिमम टेंपरेचर 43.1 डिग्री सेल्सियस रहा

JAMSHEDPUR: गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। मंगलवार को शहर को मैक्सिमम टेंपरेचर ब्फ्.क् डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से भ् डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। लू की चपेट में आकर एक अधेड़ की जान चली गई। जानकारी की मुताबिक बर्मामाइंस निवासी (म्0) वर्षीय सुरेश कालिंदी सोमवार को घर के पास अचानक चक्कर खाकर गिर गए। इसके बाद उसे तत्काल एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स ने तेज धूप इसका मुख्य कारण बताया था। सुरेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर्स ने उसे आईसीयू में रेफर कर दिया। जहां पर मंगलवार को उसकी मौत हो गई। शहर में लू से अबतक छह लोगों की मौत हो चुकी है।

नहीं मिल रही सुविधा

डॉक्टर्स के अनुसार गर्मी बढ़ते के साथ सभी अस्पतालों में लू मरीजों के लिए अगल से वार्ड बनाया जाता है। जहां पर एसी, कूलर, पंखा, बर्फ सहित सभी जरूरी इंतजाम होते हौं, लेकिन एमजीएम हॉस्पिटल में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। यहां तक कि आईसीयू में भी एसी खराब पड़ा हुआ है। जिसके कारण लू मरीजों को किसी तरह की सुविधा नहीं मिल पा रही है। गर्मी के कारण मरीजों की संख्या में दोगुना इजाफा हो गया है। इसके कारण शहर के करीब सभी अस्पतालों में बेड फूल बताया जा रहा है। एमजीएम हॉस्पिटल के शिशु रोग विभाग, मेडिसीन व इमरजेंसी विभाग के बेड फूल हो चुका है। इसके कारण मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं, कर्मचारियों का अभाव होने के कारण मरीजों को एक वार्ड से दूसरे वार्ड में ट्रांसफर करने में भी परेशानी हो रही है।

क्या है लू के लक्षण

-सिर में भारीपन और सिरदर्द।

-अधिक प्यास लगना और शरीर में भारीपन के साथ थकावट।

- शरीर का तापमान बढ़ना, जी मचलना और सिर चकराना।

-पसीना आना बंद हो जाना।

-मुंह का लाल हो जाना और त्वचा का सूखा होना।

-अत्यधिक प्यास लगना, बेहोशी जैसी स्थिति होना या बेहोश होना।

कैसे करें बचाव

- सूरज के डायरेक्ट एक्सपोजर से बचें। अगर बाहर जाना हो तो साथ में हल्के रंग का छाता, टोपी या खुद को कवर करने के लिए स्कार्फ साथ में रखे।

- अपने काम दिन के ठंडे समय में, सुबह या शाम में करने की कोशिश करे।

- ज्यादा गर्मी लगे तो अपने चेहरे को भीगे वाइप्स या गीले कपड़े से ठंडा करे।

- तापमान को कम करने के लिए ठंडे पानी से नहाए।

- लूज फिटिंग और हल्के कलर का कपड़ा पहने, डार्क कलर के कपड़े पहनने से बचे क्योंकि ये गर्मी की एब्जा‌र्ब्व करते हैं। लाइट कलर के कपड़े सूरज की किरणों को रिफ्लेक्ट करते हैं। सिंथेटिक कपड़ों के बजाय कॉटन का इस्तेमाल करे।

- पर्याप्त मात्रा में तरल, पानी, नींबू-पानी, लस्सी या छाछ, वुड एप्पल स्क्वैश, जल-जीरा, आम पन्ना, बटर मिल्क, नारियल पानी आदि का सेवन करे।

- तापमान में अचानक से आने वाले बदलाव से बचें। एयर कंडिशनर से डायरेक्ट हीट में ना जाएं।