JAMSHEDPUR: मानगो जलापूर्ति योजना के दूसरे चरण यानी द्वितीय विस्तारीकरण योजना का रविवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची से ऑनलाइन शिलान्यास किया। अब मानगो के बचे हुए क्षेत्रों में पाइप लाइन बिछाने का रास्ता साफ हो गया है। मानगो क्षेत्र में क्क्ख् किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने के लिए ख्ख्.08 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस कार्य के लिए दिल्ली की ठेका कंपनी मेसर्स कुकरेन को काम मिला है। कुकरेन कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि इस माह के अंत तक मानगो में पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के एसडीओ जे होरो ने बताया कि फिलहाल मानगो क्षेत्र के म्0 प्रतिशत भाग में जलापूर्ति की जा रही है। शेष बचे एक नंबर जोन से पांच नंबर जोन तक जितने भी बचे हुए क्षेत्र हैं, पाइप लाइन बिछाने का काम किया जाएगा। जानकारी हो कि मानगो की ब्0 प्रतिशत आबादी अब भी सरकारी जलापूर्ति योजना से वंचित है।

कैंप में क्ख्भ् यूनिट रक्त कलेक्ट

सोनारी स्थित न्यू सीपी क्लब में छत्तीसगढ़ी साहू समाज और संघर्ष एनजीओ के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान क्ख्भ् यूनिट बल्ड कलेक्ट किया गया। यह आयोजन समाज के पूजनीय सुन्दरिया देवी की पूण्यतिथि के अवसर पर किया गया। संस्था के अर्जित साहू ने बताया कि कैंप में छत्तीसगढ़ी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा कैंप में कलेक्ट किए गए ब्लड को जमशेदपुर बल्ड बैंक को दिया जाएगा। मौके पर अवध बिहारी सिंह, मूलचंद साहु, केशव साहु, अंशु सरकार, खेम लाल चौधरी, दीपक कुमार सिंह, किशोर साहू, अर्जित साहू, मानिक साहू, गंगा प्रसाद साहू समेत अन्य उपस्थित थे।

जेवीएम ने दी बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि

झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) के केंद्रीय सचिव अभय सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भुईयांडीह चौक पर झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा की जयंती मनाई। इस दौरान अभय सिंह ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर उन्होंने कहा कि आज झारखंड प्रदेश के गठन हुए क्भ् वर्ष बीत गए, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भी झारखंड वहीं खड़ा है जहां से उसकी शुरुआत हुई थी। उन्होंने कहा कि झारखंड में पूर्ण बहुमत वाली सरकार में आज भी युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। सड़कें बेहाल हैं। अभय सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का सपना अभी भी अधूरा है। मौके पर बबुआ सिंह, जटाशंकर पांडेय, अजित सिंह, नितेश मित्तल, धर्मेन्द्र प्रसाद, शशि मिश्रा, बंटी सिंह, पप्पू सिंह, मंटू सिंह, जीवन लाल, विकास जैसवाल, बलदेव सिंह, भूषण, दिलीप आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।