-परिवहन विभाग ने चलाया अभियान

JAMSHEDPUR: परिवहन विभाग ने गुरुवार को अभियान चला कर ख्7 ओवरलोडेड स्कूली वाहन पकड़े। ओवरलोड वाहन पकड़ने का यह अभियान बिष्टुपुर में वोल्टास बिल्डिंग के पीछे गोलचक्कर और सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के पास चलाया गया। पकड़े गए ख्0 वाहनों को बिष्टुपुर थाने और सात वाहनों को साकची थाने के हवाले किया गया है। इनसे तीन-तीन हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।

सुबह छह बजे से चला अभियान

अभियान सुबह छह बजे से चलाया गया। जिला परिवहन अधिकारी संजय पीएम कुजूर, एमवीआई अवधेश कुमार और ट्रैफिक इंस्पेक्टर की देखरेख में कार्रवाई की गई। बिष्टुपुर में वोल्टास गोलचक्कर से क्म् ओवरलोड टैंपो और चार ओवरलोड वैन पकड़े गए। पकड़े गए सभी वाहनों को बिष्टुपुर के हवाले कर दिया गया। सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट के पास चार ओवरलोड वैन और तीन ओवरलोड टैंपो पकड़े गए। एमवीआई अवधेश कुमार ने बताया कि टेंपो पर सात बच्चों और वैन पर क्ख् बच्चों को बैठाने की छूट है। इनसे ज्यादा बच्चे होने पर ही धरपकड़ की जा रही है। टेंपो पर चालक के बगल में किसी बच्चे को बैठाने की इजाजत नहीं है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। शुक्रवार को टेल्को क्षेत्र में अभियान चलाया जाएगा।

हड़ताल की घोषणा

प्रशासन की ओर से हो रही ताबड़तोड़ कार्रवाई के खिलाफ स्कूलों के निजी वैन ओनरों ने हड़ताल की घोषणा कर दी है। शमीम अहमद के नेतृत्व में तमाम वैन ओनर गुरुवार को एसपी से मुलाकात कर ओनरों ने ओवरलोड के नाम पर कार्रवाई रोकने की मांग की है। ओनरों का कहना है कि कैपिसिटी के अनुसार ही वैनों में बच्चों को बैठाया जाता है। वैन चलाने के लिए बतौर परमिट भी ली गई है। बीच चौराहे पर दौड़ा-दौड़ा कर वैनों को पकड़ना किसी भी सूरत में ठीक नहीं है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।