-नन-कंपनी एरियाज में 6 से 8 घंटे तक हो रहा पावर कट

-गर्मी की छुट्टी भी एंज्वाय कर रहे हैं बच्चे

JAMSHEDPUR: स्कूल में गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं फिर भी सोनू का चेहरा बुझा हुआ है, किराना दुकान चलाने वाले प्रभाष मांझी के लिए दोपहर के वक्त घर जाकर कुछ देर आराम करना भी मुश्किल है, कई लोग तो इतना परेशान हुए की रात में खाने का टाइम ही बदल दिया, ये सभी शहर के नन-कंपनी एरिया में रहने वाले लोग है। इन सबकी परेशानियों की वजह है पावर कट। गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है और साथ ही पावर कट की समस्या भी बढ़ रही है। शहर के नन-कंपनी एरियाज में घंटों पावर कट की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जानते हैं बिजली की आंखमिचौली से कैसे जूझ रहे हैं सिटी के लोग।

बिजली की आंखमिचौली बढ़ा रही परेशानी

आमतौर पर लोग घड़ी में समय देखकर अपनी दिनचर्या तय करते हैं, पर मानगो अनुभव कुमार सिन्हा की सारी प्लानिंग दीवार पर लगे स्विचबोर्ड में जलने वाले लाल इंडिकेटर के ऑन-ऑफ होने से तय होती है। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो कुछ ही देर में हजारों का चूना लग सकता है। अनुभव सिन्हा आईसक्रीम सप्लायर हैं। दुकान और गोदाम में आईसक्रीम का बड़ा स्टॉक रहता है। गर्मी के इस मौसम में आईसक्रीम पिघलकर खराब ना हो इसलिए जरूरी है कि आईसक्रीम को फ्रीज में एक निश्चित तापमान पर रखा जाए, लेकिन मानगो सहित शहर के नन-कंपनी एरिया में पावर कट की समस्या इतनी ज्यादा है कि फ्रिज के तापमान को मेंटेन रखना बेहद मुश्किल है। अनुभव सिन्हा ने बताया कि फिलहाल मानगो एरिया में म् से 8 घंटे तक पावर कट हो रहा है। ऐसे में अपने आइसक्रीम को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें हर वक्त सतर्क रहना पड़ता है, जैसे ही बिजली गई फौरन जेनरेटर चलाना पड़ता है। अगर इसमें जरा सी भी चूक हुई तो नुकसान तय है। गर्मी के इस मौसम में पावर कट की वजह से कुछ ऐसी ही परेशानियों से शहर के नन-कंपनी एरियाज में रहने वाले जूझ रहे हैं।

खाना खाने के टाइम में चली जाती है बिजली

दिन भर काम से थक-हार कर घर जाने के बाद खाने की टेबल एक ऐसी जगह होती है जहां लोग पूर परिवार के साथ एक साथ बैठ दिन भर की थकान मिटाते हैं, लेकिन पावर कट ने इस सुख को भी छिन लिया है। जवाहरनगर के रहने वाले मकसूद आलम ने बताया कि हर रोज रात क्0 बजे से क्ख् बजे तक बिजली चली जाती है। ऐसे में लोगों के लिए ये समय भी मुश्किल भरा हो जाता है। अनुभव सिन्हा ने बताया कि आजादनगर से जवाहरनगर तक में पिछले चार साल से ये समस्या है।

इंज्वाय नहीं कर पा रहे बच्चे

स्कूल्स में गर्मी की छुट्टियां चल रही है। यही वो मौका होता है जब बच्चे कुछ दिनों के लिए भारी स्कूल बैग से छुटकारा पाकर थोड़ी मस्ती करते हैं, लेकिन पावर कट ने बच्चों की इस मस्ती को भी छिन लिया है। बिजली ना रहने पर कार्टून देखना को दूर बच्चे गर्मी से बेहाल हो जाते हैं। बागबेड़ा के सुबोध झा ने बताया कि फिलहाल यहां 8 से क्0 घंटे तक पावर कट हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या की वजह से कई लोग तो दूसरे जगहों पर शिफ्ट हो रहे हैं। सुबोध झा ने बताया कि दूसरे शहरों में रहने वाले जो लोग गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ यहां आते थे वे भी पावर कट की वजह से अब गर्मी के मौसम में यहां आने से कतराते हैं।

गुल हो जाती है बिजली

डिमांड से कम पावर सप्लाई शहर के नन-कंपनी एरिया में पावर कट की एक बड़ी वजह है। पुराने पोल, ट्रांसफार्मर, केबल इस समस्या को और भी बढ़ाते हैं। बिजली विभाग का इंफ्रास्ट्रक्चर ऐसा है कि हल्की आंधी-बारिश में घंटों के लिए बिजली गुल हो जाती है। इस खराब इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से पावर शॉर्टेज और बढ़ रही है। स्टेट में ओवरऑल टीएंडडी लॉस अवेलिबिलिटी का ब्0.8 परसेंट है, जो जम्मू-कश्मीर के बाद सबसे ज्यादा है। प्लानिंग कमिशन के रिपोर्ट के मुताबिक ख्00ख्-0फ् से लेकर ख्0क्क्-क्ख् के दौरान टीएंडडी लॉस में कमी तो आई है पर आज भी ये परसेंटेज अन्य राज्यों की तुलना में काफी ज्यादा है।

गर्मी बढ़ते ही पावर कट की समस्या भी बढ़ गई है। दिन में म् से 8 घंटे तक बिजली गुल रहती है। रात में क्0 से क्ख् बजे तक हर रोज बिजली चली जाती है। इसकी वजह से काफी परेशानी होती है।

-अनुभव कुमार सिन्हा, मानगो

बागबेड़ा इलाके में 8 से क्0 घंटे तक पावर कट हो रहा है। बिजली नहीं रहने की वजह से कई लोग तो इस इलाके को छोड़ रहे हैं। बिजली नहीं रहने की वजह से पानी की भी समस्या होती है।

-सुबोध झा, अध्यक्ष, बागबेड़ा महानगर विकास समिति

बिजली की समस्या से सालों से चली आ रही है। इस बार भी कुछ यही हाल है। गर्मी के मौसम में घंटों पावर कट की वजह से काफी परेशानी होती है।

-मंजीत सिंह, मानगो

बिजली की समस्या काफी बढ़ गई है। म् से 8 घंटे तक बिजली नहीं रहती है। जिन लोगों के पास जेनरेटर या इंवर्टर नहीं है उनके लिए गर्मी के इस मौसम में गुजारा करना काफी मुश्किल है।

-मकसूद आलम, मानगो

मैं अपनी दुकान से दोपहर में घर आराम करने जाता हूं पर अक्सर बिजली नहीं रहने की वजह से आराम भी नहीं कर पाता। रात में भी यही हाल रहता है।

-प्रभाष मांझी, राजेंद्र कॉलोनी

गर्मी आते ही बिजली की समस्या भी बढ़ जाती है। हल्की आंधी-बारिश में भी घंटों बिजली कट जाती है। इसमें सुधार की जरूरत है, ताकि लोगों की परेशानी दूर हो।

-ध्रुव कुमार, टैंक रोड

बिजली की आंखमिचौली हमेशा लगी रहती है। इतनी गर्मी में घंटों बिजली नहीं रहने की वजह से काफी परेशानी होती है।

-राजेश पॉल, राजेंद्र नगर