-टाटा कॉलेज सभागार में प्रेमचंद जयंती समारोह का आयोजन

CHAIBASA : टाटा कॉलेज के सभागार में गुरुवार को स्नातकोत्तर ¨हदी विभाग की ओर से प्रेमचंद की क्फ्भ्वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ गुरुवार को मनाई गयी। इस मौके पर मुख्य अतिथि कोल्हान विवि के कुलपति डा। आरपीपी सिंह ने प्रेमचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने प्रेमचंद के यथार्थवादी ²ष्टिकोण की चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को कर्मपथ पर निरंतर अग्रसर होने का संदेश दिया और सबों के मंगलमय भविष्य की कामना की। विश्वविद्यालय की डीएसडब्ल्यू डा। पद्मजा सेन ने विस्तृत साहित्य की चर्चा करते हुए अपना अभिव्यक्ति दी। प्रॉक्टर डा। आरएन पाठक ने प्रेमचंद्र के गोदान पर प्रकाश डालते हुए उनके महत्व को बताया। डा। राज किशोर साहू ने प्रेमचंद की प्रासंगिकता को बताते हुए एक कविता सुनाई। प्रो। संतोष कुमार ने प्रेमचंद्र के जीवन के प्रेरक प्रसंगों का उल्लेख किया। महिला कॉलेज की व्याख्याता सुचिता बारा ने प्रेमचंद्र साहित्य के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला तो अंजना कनौजिया ने प्रेमचंद्र के बाल सहित्य पर विशद चर्चा की। विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र के व्याख्याता डा। एसके मंडल ने प्रेमचंद्र और शरत चंद्र की तुलना करते हुए इनके लेखन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के पूर्व पीजी पार्ट-क् की सरस्वती सामड और साथियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया तो फूलमती तामसोय ने प्रेमचंद्र साहित्य की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर टाटा कॉलेज के अजय कुमार कंसारी, विनीता वर्मा, टाटा कॉलेज की प्राचार्या प्रो। कस्तूरी बोयपाई, ¨हदी विभागाध्यक्ष डा। शशिलता सहित अन्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे। मंच का संचालन डा। शशिलता एवं धन्यवाद ज्ञापन डा। रवि रंजन कुमार ने किया।