-एजीएम हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज

-मानगो स्थित अपना बसेरा निवासी रणवीर सिंह के पैर में लगी थी गोली

JAMSHEDPUR: एमजीएम हॉस्पीटल में पुलिस कस्टडी में इलाजरत कैदी रणवीर सिंह पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। रणवीर सिंह चलने-फिरने में असमर्थ था। उसका इलाज सर्जरी वार्ड में चल रहा था। वह पड़ोसी बुजुर्ग पेशेंट के डंडे के सहारे भागने में सफल रहा।

एमजीएम में मची अफरा-तफरी

महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से मंगलवार की सुबह करीब छह बजे एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को दी गई। एमजीएम अधीक्षक डॉ। आरवाई चौधरी भी स्थिति से अवगत हुए।

मानगो का रहने वाला है

मानगो स्थित अपना बसेरा निवासी रणवीर सिंह के पैर में गोली लगी थी। उसका पुलिस कस्टडी में सर्जरी वार्ड के बेड नंबर ब्म् पर इलाज चल रहा था। सोमवार की सुबह बेड नंबर ब्क् पर भर्ती एक बुजुर्ग से कैदी ने शौचालय जाने के लिए डंडा मांगा। इसके बाद जब बुजुर्ग के शौचालय जाने की बारी आयी तो उन्होंने डंडा खोजने के लिए कैदी को खोजा लेकिन वह गायब मिला। बुजुर्ग व्यक्ति ने बताया कि कैदी के पैर में गोली लगने के कारण वह चलने-फिरने में अपने को असमर्थ बता रहा था। इसके कारण उन्होंने उसे डंडा दिया। वह खुद भी चलने-फिरने में असमर्थ हैं।

कैदी की धर पकड़ के लिए पुलिस अपने स्तर से पूरा प्रयास कर रही है। जल्दी ही कैदी को पकड़ लिया जाएगा।

-चंदन कुमार झा, सिटी एसपी