-बंदी आबिद अली घायल, अन्य को भी आई चोट

JAMSHEDPUR: कैदी वाहन में बंदी आपस में भिड़ गए। इस मारपीट में एक कैदी घायल हो गया। घटना मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे की है। जानकारी के मुताबिक घाघीडीह सेंट्रल जेल से वाहन में कैदियों को पेशी के लिए जमशेदपुर सिविल कोर्ट ले जाया जा रहा था। इस दौरान करनडीह चौक के पास यह घटना हुई।

आपसी रंजिश का मामला

मारपीट की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है। इस घटना में कैदी आबिद अली समेत कई और को भी चोटें आईं। वाहन में मारपीट होने से इसमें सवार अन्य बंदियों में अफरा-तफरी मची रही। वाहन बंदियों को लेकर कोर्ट पहुंची। कोर्ट हाजत प्रभारी मकबूल खान को घटना से अवगत कराया गया। इसकी जानकारी सीतारामडेरा थाने को दी गई। घायल आबिद अली को एमजीएम हॉस्पिटल में ट्रीटमेंट करवाने के बाद उसे कोर्ट ले जाया गया। कोर्ट में पेशी के बाद कोर्ट हाजत प्रभारी ने उसका बयान लिया। इस घटना के बाद कोर्ट कैंपस और कैदी वाहन में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

आबिद और शेख इसराफिल दोनों सजायफ्ता बंदी

कोर्ट हाजत के प्रभारी मकबूल खान ने बताया कि आबिद और शेख इसराफिल हत्या मामले में आजीवन कारावास के सजायाफ्ता हैं। दोनों एक ही मामले के आरोपी हैं। आबिद ने बताया कि शेख इसराफिल अक्सर उसके साथ गाली-गलौज करता था और उसे जान से मारने की धमकी देता था। आबिद का बयान दर्ज कर परसुडीह थाने में भेज दिया गया है। मारपीट की घटना उसी थाना क्षेत्र में हुई। परसुडीह थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

इसराफिल और उसके सहयोगी ने किया हमला

आबिद अली परसुडीह थाना के कीताडीह इलाके का रहने वाला है। जुगसलाई थाने में उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज है। शेख इसराफिल भी उसी हत्याकांड में आबिद का सहयोगी है। दोनों के खिलाफ दर्ज हत्या के मामले का ट्रायल सेशन कोर्ट में चल रहा है। मंगलवार को घाघीडीह सेंट्रल जेल से फ्भ् बंदियों समेत दोनों को पेशी के लिए कोर्ट ले जाया जा रहा था। जैसे ही कैदी वाहन करनडीह चौक के पास पहुंचा शेख इसराफिल और उसके सहयोगी ने आबिद पर हमला कर दिया। इससे उसकी आंख और चेहरे पर चोटें आईं।

लेकिन नहीं रुकी गाड़ी

कैदी वाहन में मारपीट होती रही, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी और न ही सिक्योरिटी गा‌र्ड्स ने मारपीट रोकने की कोशिश की। करनडीह से कुछ ही दूरी पर परसुडीह थाना है। इसके बाद बर्मामाइंस, गोलमुरी और साकची थाना से होते हुए सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित जमशेदपुर कोर्ट कैंपस में कैदी वाहन को लाकर रोका गया। बताया गया कि ऐसा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया।

जेल में 8भ्0 विचराधीन कैदी

घाघीडीह सेंट्रल जेल के जेलर ने बताया कि यहां 8भ्0 विचारधीन कैदी हैं। म्0 परसेंट कैदियों की पेशी कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराई जा रही है कभी-कभी शारीरिक रूप से पेशी कराने का आदेश भी कोर्ट से होता है।

दोनों बंदियों के बीच आपसी रंजिश होगी। आबिद और इसराफिल दोनों को जेल की सेल में एहतियात के तौर पर रखा जाएगा, ताकि रंजिश नहीं बढ़े।

-सत्येंद्र चौधरी, जेलर, घाघीडीह सेंट्रल जेल