जमशेदपुर (ब्यूरो): सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति द्वारा श्रावण माह की तृतीय सोमवारी पर जलाभिषेक यात्रा निकाली गई। जलाभिषेक यात्रा की अगुवाई सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की। यात्रा में रघुवर दास के साथ संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के संग 35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बारीडीह भोजपुर कॉलोनी छठ घाट से कलश में जल लेकर हरि मैदान से भक्तिमय संगीत, मनोरम झांकी, घोड़े, बैंड-बाजा और पुष्पवर्षा के बीच पैदल यात्रा कर सूर्यधाम शिवालय में जलाभिषेक किया।

रघुवर दास ने किया जलार्पण

कई किलोमीटर पैदल नंगे पांव यात्रा कर शिवालय में रघुवर दास ने बाबा भोलेनाथ को जलार्पण किया। इस दौरान उन्होंने जमशेदपुर की जनता समेत संपूर्ण झारखंड वासियों के सुख-समृद्धि, उन्नति एवं शांति की कामना की। इससे पहले, बारीडीह हरि मंदिर मैदान में 11 सदस्यीय पंडितों के समूह द्वारा जलाभिषेक का संकल्प कराया गया। यात्रा में शामिल महिलाओं ने गेरुवा वस्त्र तो पुरुषों ने गेरुवा गमछा के साथ हाथों में केसरिया ध्वज लेकर यात्रा की शोभा बढ़ायी।

की गई पुष्पवर्षा

जलाभिषेक यात्रा के दौरान तीन स्थानों पर बुलडोजर के ऊपर से की गई पुष्पवर्षा श्रद्धालुओं को उत्साहित कर रही थी। सुबह 8.30 बजे से दोपहर तक श्रद्धालुओं ने बाबा बैधनाथ धाम की तर्ज पर बने अरघा के माध्यम से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक यात्रा में श्रद्धालुओं के सहयोग हेतु 200 सूर्यधाम सेवक के संग प्रशासन की ओर से पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीं, यात्रा में एंबुलेंस के साथ मेडिकल सहायता कैंप लगाए गए थे।

42 हजार श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद

आयोजकों के मुताबिक जलाभिषेक के बाद 42 हजार से अधिक श्रद्धलुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर कमेटी की ओर से सोन मंडप परिसर में प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी। जिसमें 20 काउंटर पर प्रसाद तो 15 काउंटर पर पानी की व्यवस्था थी।

ये हुए शामिल

जलाभिषेक यात्रा में मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, संजीव सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, कृष्णमोहन सिंह, संतोष यादव, बंटी अग्रवाल, कंचन दत्ता, प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा, जलाभिषेक यात्रा के संयोजक मिथिलेश सिंह यादव, रामबाबु तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, पवन अग्रवाल, सुशांत पांडा, कुलवंत सिंह बंटी, नीरज सिंह, राकेश सिंह, कल्याणी शरण, खेमलाल चौधरी, महेंद्र यादव, बबुआ सिंह, सुधांशु ओझा, मंजीत सिंह, बोलटू सरकार, अमित अग्रवाल, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, दीपक झा, अजय सिंह, हेमंत सिंह, बबलू गोप, ध्रुव मिश्रा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, संदीप शर्मा बौबी, हेमेंद्र जैन हन्नु, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, ज्ञान प्रकाश, कौस्तव रॉय, मनी मोहंती, अभिमन्यु सिंह चौहान, कुमार अभिषेक, विकास शर्मा, मृत्यंजय यादव, रमेश नाग, श्रीराम प्रसाद, पप्पू मिश्रा, संतोष कुमार, अशोक सामंत, नरेंद्र ओझा, श्रीराम प्रसाद, पप्पू मिश्रा, रामबिलास शर्मा, कुमार संदेश, चिंटू सिंह, नवजोत सिंह सोहल, उमेश साव, रविजेंट सिंह, मनीष पांडेय, अनुराग मिश्रा, इकबाल सिंह, निर्मल गोप, अनिकेत रॉय, तेजेन्द्र सिंह जॉनी, बिमला साहू, सरस्वती साहू, मधुमाला, संजना साहू, मधु तांती, सुधा यादव, शीलू साहू, ममता सिंह, लकी कौर, काजू शांडिल, रंजीत सिंह, जसवंत सिंह, ऋषव सिंह, सतीश कुमार समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।