-महिला थाना में दर्ज कराई प्रथमिकी, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

-पीडि़ता की बहन के साथ भी रेप करने की कोशिश की आरोपी अनिल यादव ने

-महिला थाना पुलिस कर रही है मामले की जांच-पड़ताल

JAMSHEDPUR: शादी करवाने का झांसा देकर किशोरी का अपहरण करने और उसे हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है और मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

ख्0क्भ् में ले गया था

जानकारी के मुताबिक हरियाणा निवासी आरोपी अनिल कुमार यादव ने गोविंदपुर के गदड़ा निवासी पीडि़ता को शादी करवाने का झांसा देकर हरियाणा ले गया और उसे कैद कर उसके साथ रेप करने लगा। पीडि़ता की बहन ने हरियाणा निवासी अनिल कुमार यादव के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी को हरियाणा से बरामद किया गया है। प्राथमिकी के अनुसार आरोपी पीडि़ता के घर वर्ष ख्0क्भ् को आया और उसके माता-पिता को तीनों बेटियों की शादी करवाने का झांसा देकर छोटी बेटी को अपने साथ हरियाणा ले गया।

बना लिया बंधक

जब छोटी बेटी हरियाणा से वापस नहीं लौटी और उसकी कोई खबर नहीं मिली तो उसे खोजते हुए पीडि़ता की बहन और परिजन हरियाणा स्थित आरोपी के घर पहुंचे। वहां आरोपी ने पीडि़ता की बहन के साथ भी दुष्कर्म करने की कोशिश की और उसे बंधक बना लिया। काफी प्रयास के बाद पुलिस की मदद से सभी आरोपी के चंगुल से आजाद हुए और शहर लौटे।