-छोटा गोविंदपुर की है घटना, आठ वर्ष पहले हुआ था मामला

-देवर और ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्ज

jamshedpur@inext.co.in

JAMSHEDPUR: छोटा गोविन्दपुर में आठ वर्ष पहले हुए एक दुष्कर्म के मामले में शनिवार को गोविन्दपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में भाभी ने देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप व सास, ससुर व पति पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। प्राथमिकी के अनुसार आठ वर्ष पहले पीडि़ता का पति वाहन लेकर बाहर गया था। उसी दौरान पीडि़ता के देवर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया और इसकी जानकारी अपने सास ससुर को दी तो उनलोगों ने भी महिला को धमकाया और चुप रहने की सलाह दी।

पति था घ्ार से बाहर

पीडि़ता का पति डेढ़ माह तक घर से बाहर ही था। उसी का फायदा उठाकर देवर ने भाभी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई। महिला ने जब पुलिस में जाने की बात कही तो देवर ने महिला को समझाया और बच्चे के परवरिश के लिए 8 हजार रुपये महिला को देने की बात देवर ने कही। लेकिन देवर अपने वादे से मुकर गया। देवर की पत्नी के भाई ने पीडि़ता को धमकी देनी शुरू कर दी। पति ने जब इसका विरोध किया तो पति के साथ भी देवर मारपीट कर गाली-गलौज करने लगा। तब महिला ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसी प्राथमिकी को दर्ज करवाने के लिए जब महिला बार बार गोविन्दपुर थाना जाती थी तो थाना में पदस्थापित एक पुलिस अधिकारी ने महिला को फोन कर अश्लील बात करनी शुरू कर दी। हालांकि पुलिस अधिकारी की बात आते ही महिला द्वारा दी गई शिकायत पर देवर व ससुराल वालों पर प्राथमिकी तो कर दी गई लेकिन महिला के साथ फोन पर अश्लील बात करने वाले पुलिस अधिकारी पर जांच की बात करते हुए पुलिस विभाग ने टाल मटोल शुरू कर दिया।