-महाराष्ट्र पुलिस की शिकायत पर टेल्को थाना में हुई प्राथमिकी

JAMSHEDPUR: इंग्लिश मीडियम की स्टूडेंट के साथ टाटा कमिन्स में इंजीनियर के पद पर कार्यरत सौतेले पिता अमित बाला साहेब महेत्रस ने रेप व अप्राकृतिक यौनाचार किया। स्टूडेंट ने जब विरोध किया तो उसकी मां की हत्या करने की धमकी आरोपी ने दी। इस वजह से क्फ् वर्षीय छात्रा अपने सौतेले पिता का घिनौना जुर्म सहती रही। यह सिलसिला ख्0क्फ् से ख्7 मई ख्0क्भ् तक चलता रहा। पीडि़ता ने घटना की शिकायत महाराष्ट्र पुलिस से की। घटना स्थल टेल्को क्षेत्र का होने के कारण महाराष्ट्र पुलिस ने टेल्को पुलिस से मामले की शिकायत करते हुए आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई।

क्या है मामला?

पीडि़ता व आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। पीडि़ता के पिता की मौत वर्ष ख्00ख् में हो गई थी। इसके बाद पीडि़ता की मां ने आरोपी अमित बाला साहेब महेत्रस से शादी कर ली। जो टाटा कमिन्स में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। पीडि़ता अपने सौतेले पिता व मां के साथ टेल्को कॉलोनी जीई हॉस्टल के पास क्वार्टर में रहती थी। ख्0क्फ् में जब पीडि़ता टेल्को आई थी तो उसका एडमिशन 7वीं में एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में कराया गया था। पीडि़ता की मां जब घर से बाहर जाती थी, तो आरोपी पीडि़ता के साथ दुष्कर्म करता था और उसे अश्लील वीडियो दिखाता था। इतना ही नहीं आरोपी ने पीडि़ता को 70-80 गर्भ निरोधक गोलियां भी खिलाई थी। ख्7 मई ख्0क्भ् को आखिरकार पीडि़ता ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इस बारे में पीडि़ता की मां ने जब पति से पूछताछ की तो पति ने पीडि़ता की मां की पिटाई कर दी। पीडि़ता ने मामले की शिकायत अपने ससुर से की और बेटी को लेकर महाराष्ट्र चली गई। महाराष्ट्र जाकर उसने महाराष्ट्र पुलिस से मामले की शिकायत की। जब आरोपी को मामले की जानकारी हुई तो वह फरार हो गया। टेल्को पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है।