-सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में 81 परसेंट पड़े वोट

-निष्पक्ष चुनाव कराने को मुस्तैद रहे चुनाव पदाधिकारी, प्रशासन भी रहा चौकस

JAMSHEDPUR: सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में 8क् परसेंट वोटिंग हुई। शांतिपूर्ण तरीके से हुए चुनाव के दौरान क्फ्80 सदस्यों में से क्क्क्9 ने वोटिंग की। यह अब तक का सर्वाधिक मतदान है। वार्षिक आमसभा के बाद निर्वाचन प्रक्रिया दोपहर करीब क्ख् बजे से शाम पांच बजे तक चली। निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव कराने में चुनाव पदाधिकारियों व उनकी टीम ने कड़ी मेहनत की, वहीं पुलिस-प्रशासन की चौकसी ने फर्जी वोटरों पर अंकुश लगाने में सफलता मिली। चुनाव खत्म होने के बाद शाम छह बजे से मतपत्रों की गिनती शुरू हुई जो देर रात चली।

बांस से बैरीकेडिंग

चैंबर भवन के मेन गेट पर ही बांस से संकरा रास्ता बना दिया गया था, जिससे एक ही व्यक्ति अंदर जा सकता था। वैसे बगल से चुनाव पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, उम्मीदवार, उनके प्रतिनिधि आदि के आने-जाने का रास्ता बनाया गया था। गेट पर ही उम्मीदवारों की प्रचार टीम मतदाताओं को पर्ची पकड़ा रहे थे। फ‌र्स्ट फ्लोर पर वोटर्स को बैलट पेपर दिए जा रहे थे, वहीं सदस्य संख्या व नाम आदि की जानकारी के लिए हेल्पडेस्क भी बनाया गया था। सेकेंड फ्लोर पर वोटिंग की व्यवस्था थी, जहां ख्क् पोलिंग बूथ बनाए गए थे। दोपहर करीब तीन बजे तक मतदाताओं की लंबी कतार रही, जबकि इसके बाद इक्का-दुक्का लोग आते रहे। बीच-बीच में कुछ उम्मीदवारों ने फ‌र्स्ट फ्लोर पर एक-दूसरे को प्रचार से मना करने को लेकर नोकझोंक व शोर कर दिखाई दिए। वोटिंग से पहले सुबह 9.फ्0 बजे चैंबर की म्ब्वीं वार्षिक आमसभा (एजीएम) शुरू हुई, जिसमें पूर्व कमेटी के पदाधिकारियों ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों-गतिविधियों पर प्रकाश डाला। एजीएम के दौरान सदस्य आमतौर पर शांत ही रही।

दो गुटों में झड़प

मतदान के दौरान लगभग सभी उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ डटे रहे, लेकिन ज्यादा भीड़-भाड़ चैंबर भवन के बाहर ही रही। शाम करीब चार बजे लंच को लेकर टिप्पणी करने की वजह से दोनों गुट में झड़प हो गई। हंगामे की सूचना पर एसडीओ आलोक कुमार व बिष्टुपुर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार भी अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पहुंच गए, लेकिन इससे पहले वहां मौजूद सदस्यों ने ही माहौल को शांत करा दिया था।