-वेस्ट प्लास्टिक से बने रोड प्लास्टिक डिस्पोजल की समस्या से दिला रहे छुटकारा

-जमशेदपुर में वेस्ट प्लास्टिक से बन रही सड़क, दूसरे देश भी ले रहे सबक

JAMSHEDPUR: प्लास्टिक वेस्ट इंवायरमेंट के लिए एक बड़ा खतरा है। अगर रिसाइक्लिंग कर इसका सही इस्तेमाल की जाए तो इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। शहर में ये प्रयास किया जा रहा है। वेस्ट प्लास्टिक से शहर में कई किलोमीटर रोड बनाए गए है। जुस्को के क्वालिटी एश्योरेंस डिपार्टमेंट के सीनियर मैनेजर गौरव आनंद ने बताया कि अब तक वेस्ट प्लास्टिक से शहर में क्ख् से क्भ् किलोमीटर रोड बनाया गया है। उन्होंने कहा कि वेस्ट प्लास्टिक से बना शहर का पहला रोड सीएच एरिया का रोड नंबर 8 है जिसे नवंबर ख्0क्क् में बनाया गया था। उन्होंने कहा कि शहर में जुस्को द्वारा जो अन्य सड़कें बनाई जा रही हैं उनमें भी यूज करने के लिए वेंडर्स को प्लास्टिक दिया गया है।

दूर होगी प्रॉब्लम

गौरव आनंद ने बताया कि क् किलोमीटर लंबे और ब् मीटर चौड़े सड़क बनाने में एक से डेढ़ टन प्लास्टिक का इस्तेमाल होता है। ये प्लास्टिक शहर से कलेक्ट किए गए कचरे आता है। प्लास्टिक को झाड़कर उसकी कटिंग कर ली जाती है और फिर उसका इस्तेमाल सड़क बनाने में किया जाता है। गौरव आनंद ने बताया कि हर रोज करीब क्00 किलो प्लास्टिक आता है और फिलहाल करीब 8 से क्0 किलोमीटर सड़क बनाने के लिए प्लास्टिक उपलब्ध है।

दूसरे देश भी ले रहे इंटरेस्ट

जुस्को के इस पहल में दूसरे देश भी इंटरेस्ट ले रहे है। गौरव आनंद ने बताया कि कुछ दिनों पहले नाइजीरिया के कुछ लोगों ने वेस्ट प्लास्टिक से रोड बनाने के लिए के लिए टेक्निकल सपोर्ट के लिए संपर्क किया था। जमशेदपुर में की जा रही ये पहल दूसरों की भी रास्ता दिखा रही है।

वेस्ट प्लास्टिक से बने रोड के कई हैं फायदे

-रोड की मजबूती बढ़ती है।

-पानी और जल जमाव के प्रति रजिस्टेंस बढ़ता है।

-स्ट्रिपिंग और पॉटहोल नहीं बनता।

-लोड सहने की क्षमता बढ़ती है।

-बिटुमिन का कंज्म्प्शन कम घटता है।

-मेंटेनेंस कॉस्ट में कमी आती है।

-रोड की लाइफ काफी बढ़ जाती है।

एन्वायरमेंट कंजर्वेशन भी

वेस्ट प्लास्टिक से बिटुमिन के मॉडिफिकेशन से प्रति टन ख्भ्00 रुपया कॉस्ट बढ़ता है पर इसके कई फायदे भी हैं। प्लास्टिक मिलाने से मिक्स का वॉल्यूम बढ़ जाता है जिससे बिटुमिन का कम इस्तेमाल होता है। इसके अलावा बेहतर पर्फामेंस और एन्वायरमेंट के नजरिए से भी वेस्ट प्लास्टिक से बने रोड फायदेमंद हैं।

जुस्को द्वारा शहर में वेस्ट प्लास्टिक से क्ख् से क्भ् किलोमीटर रोड बनाया गया है। पर्फामेंस और मेंटेनेंस के मामले में ये रोड अच्छा तो है ही इससे प्लास्टिक वेस्ट के डिस्पोजल की समस्या भी कम होगी जो इंवायरमेंट के लिए भी अच्छा है।

-गौरव आनंद, जुस्को