-शुक्रवार को तीन मंजिल से कूदकर की थी आत्महत्या की कोशिश

JAMSHEDPUR: महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में शुक्रवार को थर्ड फ्लोर से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश करने वाली रुबनी सबर गायब हो गई है। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया है। ख्म् जनवरी से अस्पताल में भर्ती रुबनी कहां गई, इसकी जानकारी न तो प्रबंधन दे पा रहा है और ना ही पुलिस। शनिवार की सुबह महिला का पति गुरुचरण सबर भी अस्पताल में रुबनी को दिनभर खोजता रहा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पटमदा प्रखंड के गोबरघुसी निवासी रुबनी सबर को बुखार की शिकायत पर एमजीएम में भर्ती कराया गया था। जांच में मलेरिया की पुष्टि होने पर उसका इलाज अस्पताल के तीन मंजिल पर स्थित मेडिकल वार्ड में चल ही रहा था कि शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे रुबनी वार्ड से कूद गई, जिसमें उसकी जान तो बच गई लेकिन महिला की मानसिक स्थिति को देखते हुए उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। डॉक्टर उसे मनोचिकित्सक से दिखाने पर विचार कर रहे थे। इसी बीच रुबनी वार्ड से गायब हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।

सुरक्षा पर सवाल

एमजीएम अस्पताल से मरीजों के लापता होने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इलाज के दौरान बिना डॉक्टरी सलाह के मरीज लापता हो जाते हैं। ऐसे मरीजों को लामा कहा जाता है।

एमजीएम से भागे मरीज

- 9 अगस्त ख्0क्भ् : मेडिसीन वार्ड में भर्ती संतोष गुप्ता इलाज के क्रम में गायब हो गए थे। इसके बाद उसकी पत्नी कई दिनों तक खोजते रही।

- क्भ् जुलाई ख्0क्भ् : सर्जिकल वार्ड से पुलिस कस्टडी में इलाज करवा रहा एक कैदी फरार हो गया।

- क्ब् दिसंबर ख्0क्ब् : हड्डी रोग विभाग से एक मरीज गायब हो गया था। इसके बाद उसकी हत्या हो गई थी।

तीन और सबरों का चल रहा इलाज

एमजीएम अस्पताल में एक जनवरी से अबतक करीब ख्7 सबर मरीज इलाज को पहुंचे, जिनमें तीन भर्ती हैं। सर्जरी वार्ड में भर्ती टेंपा सबर व अनिल सबर के पैर में जख्म है। वहीं मेडिसीन वार्ड में धनपति सबर का इलाज चल रहा है।

हॉस्पिटल में सुरक्षा कर्मी होने के बावजूद मरीज लापता हो रहे हैं। यह गंभीर बात है। दो-तीन दिनों के अंदर इसकी समीक्षा होगी और उचित कदम उठाए जाएंगे।

- डॉ। एके सिंह

उपाधीक्षक, एमजीएम हॉस्पिटल