-केयू स्टूडेंट्स यूनियन पर जेसीएम समर्थित उम्मीदवारों का दबदबा

- पद्मजा सेन ने दिलाई शपथ, वीसी, प्रोवीसी ने दी बधाई

CHAIBASA: कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) के पहले छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई। विश्वविद्यालय छात्रसंघ के लिए दोपहर दो बजे तक चले मतदान के बाद मतगणना और नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कोल्हान विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय छात्र संघ पर झारखंड छात्र मोर्चा (जेसीएम) के छात्र नेताओं का कब्जा रहा। कोल्हान विश्वविद्यालय छात्र संघ के पहले अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हो एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर के सागेन बेसरा ने इतिहास रच दिया। सचिव पद पर टाटा कॉलेज चाईबासा के युगल किशोर ¨पगुवा निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर महिला कॉलेज चाईबासा की सुष्मिता पुरती, संयुक्त सचिव एबीएम कॉलेज, जमशेदपुर के शंकर कुमार, उपसचिव जेएलएन कॉलेज के राजकिशोर मुंडा ने कब्जा जमाया।

हुआ शपथ ग्रहण

विजयी प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को छात्रसंघ चुनाव कमेटी की अध्यक्ष डॉ। पद्मजा सेन ने शपथ दिलाई। वहीं वीसी डॉ। आरपीपी सिंह, प्रति कुलपति डॉ। शुक्ला मोहंती ने नवनिर्वाचित छात्रसंघ के पदाधिकारियों को बधाई दी। बुधवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के साइंस लैब में सुबह क्क्.ब्भ् बजे से चुनाव शुरू हुआ जो दिन के ख् बजे तक चला। मतों की गिनती फ् बजे शुरू हुई। करीब आधा घंटा बाद मतों की गिनती पूरी होने के बाद विजेता प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गयी। विजेताओं की घोषणा होते ही बाहर खड़े झारखंड छात्र मोर्चा के समर्थक खुशी से झूम उठे।