जमशेदपुर (ब्यूरो): इससे पहले दोपहर में श्री कृष्ण जन्म भूमि में मंदिर निर्माण हेतु अतिथियों द्वारा हस्ताक्षर अभियान की भी शुरुआत की गई। इस अवसर पर अतिथि के रूप में भाजपा नेता अभय सिंह, जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल, समाजसेवी शंकर लाल अग्रवाल, शंभू खन्ना आदि उपस्थित थे। सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले सभी दुकानदारों द्वारा मिलकर एक दिन पहले ही पूरे चक्की लाइन को भगवा झंडा से सजाया गया था। बाजार में ढोल नगाड़ा के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। दोपहर 12 बजे से भोग वितरण शुरू हुआ। शाम में अपने दुकानों के सामने दीप प्र'वलित करने के बाद प्रसाद स्वरूप 101 किलो लड्डू का वितरण किया गया। आयोजन में मनीष खन्ना, विवेक अग्रवाल, महेश चौधरी, सुरेश दुआ, प्रमोद खन्ना, अंकुर चौधरी, शंभू अग्रवाल, कमल अग्रवाल, आशीष खन्ना आदि दुकानदारों का सहयोग रहा।

गाराबासा शीतला माता मंदिर में हुआ हवन यज्ञ

अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के समय सोमवार को गाराबासा शीतला मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। यजमान के रूप में भाजपा नेता दिनेश कुमार, संजीव काबरा, हरिचरण साहू, देवेंद्र कुमार, भूनेश देवांगन सपत्निक यज्ञ हवन किया। पंडित पाठक ने भगवान राम के जन्म से लेकर अवध महाराज बनने तक की पूरी कहानी कथा के रूप में उपस्थित धर्म प्रेमियों को सुनाई। मंदिर समिति ने पूर्व में बस्ती वासियों के बीच राम ध्वज और राम ज्योति सभी घरों में वितरित किया था। संध्या बेला में हनुमान चालीसा का पाठ और संध्या आरती और नगर भ्रमण हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खेमलाल चौधरी, अनिल काबरा, राम प्रकाश साहू, खेमलाल साहू, सोनामुनी शांडिल्य, द्रौपदी साहू, चंद्र रेखा देवी, बेदुबाई, प्रेमु यादव, सावित्री देवी, माया देवी, ओली चक्रवर्ती, संदीप साहू, गौरव यादव, सन्नी देवांगन, अमित आदि उपस्थित थे।

रंगोली का अर्जुन मुंडा ने किया उद्घाटन

आदित्यपुर के कलाकार विवेक मिश्र द्वारा गोलमुरी केबुल टाउन स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में बनाई गई 18500 वर्गफीट की प्रभु राम की रंगोली का उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया। मौके पर विधायक सरयू राय के साथ कई अन्य लोग मौजूद रहे। बता दें कि विवेक मिश्रा ने रंगोली का विश्व रिकार्ड बनाया है। अब तक 14000 वर्गफीट की रंगोली बनाने का विश्व रिकार्ड रिकार्ड इंदौर की शिखा शर्मा के नाम था। विवेक मिश्रा का यह भी रिकार्ड है कि उन्होने यह रंगोली अकेले ही बनाया है, जिसका प्रतिक्षण चार सीसीटीवी कैमरों में क़ैद है। विवेक मिश्रा की 18500 वर्गफीट की प्रभु राम की रंगोली बनाने में 10 प्रकार के रंगों का 3 टन रंगोली लगी है। इसकी व्यवस्था श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संयोजक विधायक सरयू राय एवं अन्य श्रद्धालुओं द्वारा की गई थी।

शिशु विद्या मंदिर में देखा प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण

बिरसानगर स्थित प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने की व्यवस्थी की गई। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सीधा प्रसारण देखा। सभी ने हनुमान चालीसा और मानस पाठ किया। मौके पर मेरे झोपड़ी में आज श्रीराम आएंगे भजन पर चौथी कक्षा की छात्रा ने शबरी का चित्रण प्रस्तुत किया। इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण देखा एवं प्रभु श्रीराम की आरती की।

राजस्थान शिव मंदिर में 701 दीप जलाए

अयोध्या में श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर जुगसलाई स्थित राजस्थान शिव मंदिर परिसर में दीपावली मनाई गई। इस दौरान 701 दीपक प्रज्ज्वलित किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। यह जानकारी उत्सव समिति के दीपक अग्रवाल रामुका ने दी।

जुगसलाई शनिदेव मंदिर में सुंदरकांड पाठ और शिवचर्चा

अयोध्या में श्री राम भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार को जुगसलाई दु:खु मार्केट के निकट रेलवे लाइन किनारे सत्यनारायण मंदिर रोड स्थित श्री शनिदेव मंदिर में सुंदरकांड पाठ और शिवचर्चा का आयोजन हुआ। दोपहर में प्रसाद वितरण के बाद सुनीता सोनकर की देखरेख में महिलाओं की टीम द्वारा शिव चर्चा की गयी। शाम में 251 दीया प्र'जवलित कर महाआरती की गयी। शनिदेव मंदिर के पुजारी दामोदर शनि बाबा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जुगसलाई थाना प्रभारी कुणाल गुप्ता, समाजसेवी अमोद दूबे, ऋषि मिश्राा, अजय, अरविंद मिश्रा, अमित सिंह, अशोक शर्मा आदि उपस्थित थे।

श्री श्री रंकिणी मंदिर में पाठ का हुआ आयोजन

अयोध्या में भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कदमा स्थित श्री श्री रंकिणी मंदिर में श्री राम सहस्त्रणाम का पाठ आयोजित हुआ। श्री चिन्मया मिशन द्वारा पाठ कराने के बाद शाम 6.30 बजे सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ सम्पन्न हुआ एवं दीपोत्सव के पश्चात् प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान अयोध्या में श्री राम भगवान के प्राण प्रतिष्ठा का स्क्रीन पर लाइव प्रसारण किया गया।

लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर पर हवन-पूजन आयोजित

अयोध्या में होने वाले भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के तहत बिष्टुपुर स्थित परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर में भगवान राम का पूजन एवं हवन किया गया। दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक महिलाओं द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसके बाद भोग का वितरण किया गया। आयोजन में संस्था के अध्यक्ष मानस मिश्रा, महासचिव चंद्रशेखर झा, रमन कुमार चौधरी, सुशील झा, निर्मल कुमार का आदि का सहयोग रहा।

बर्मामाइंस मुखी समाज ने की पूजा

बर्मामाइंस मुखी समाज बस्ती की तीनों अखाड़ा समिति द्वारा अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर बजरंग बली की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की। मौके पर बलराज अखाड़ा के द्वारा भोग वितरण किया गया। इस मौके पर डॉक्टर राजीव ठाकुर शामिल हुए। उनके अलावा महेश मुखी, विक्की मुखी, अमित मुखी, शिबू मुखी, राकेश मुखी, रोबिन मुखी, रोहन मुखी आदि उपस्थित थे।

101 लोगों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

साई परिवार विश्व सेवा संस्थान के तत्वावधान में आज विशेष पूजन अनुष्ठान एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 101 भक्तों के द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद श्री राम की आरती की गयी एवं प्रसाद का वितरण किया गया। शाम को बाबा की धूप आरती के पश्चात दीप उत्सव आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तों के द्वारा 2100 दीप से मंदिर को सजाया गया। सीता स्वंयवर की झांकी भी निकाली गयी। मंदिर प्रांगण में श्री राम सीता की विशाल रंगोली भी बनाई गयी थी।

सोनारी हनुमान मंदिर में जलाए गए 501 दीप

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आज भाजपा सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार के नेतृत्व में सोनारी 7 ईएक्स रोड बजरंगबली मंदिर परिसर में 501 दीप प्रज्वलित किया गया। इस दौरान लड्डू के साथ ही भोग का वितरण किया गया और आतिशबादी भी की गई। आयोजन में पश्चिम विधान सभा के सांसद प्रतिनिधि चित्तरंजन वर्मा, जटा शंकर पांडेय, नारायण प्रसाद, प्यारे लाल साहू, संजय रजक, सतेन्द्र सिंह यादव, बिराज दे, बंटी सिंह, सत्यनारायण सिंह, विवेक सिंह, संजय मुंडा, महिला नेत्री रेनु देवी, संजीत सिंह, पंडित मनोज मिश्रा, मानस, राकेश, अमन आदि शामिल हुए।

सुंदरकांड पाठ का आयोजन

अयोध्या में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर परसुडीह चर्च रोड सोसाइटी कॉलोनी स्थित श्री शिव हनुमान दुर्गा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। शाम में 151 दीया प्रज्वलित कर महाआरती की गयी। इश दौरान पंडित गोपाल शुक्ला ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना कराई। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें 500 से अधिक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

बागबेड़ा में निकली शोभायात्रा, 111 दीप जलाए

अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के मौके पर भाजपा नेता सुबोध झा ने कार सेवक स्व। विनोद कुमार तिवारी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान उनके दोनों पुत्रों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी रोड नंबर 4 से शोभा यात्रा निकली। यह शोभा यात्रा स्व। विनोद तिवारी के आवास से शुरू होकर दुर्गा पूजा मैदान और पूर्व निर्धारित गंतव्य रामनगर स्थित हनुमान मंदिर पहुंची। इस मौके पर राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कार सेवकों को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में रामनगर हनुमान मंदिर में 111 दीप प्र'वलित कर हनुमान चालीसा का पाठ कर महाआरती की गई। शोभा यात्रा में सुबोध झा, दीपक शर्मा, रमेश कुमार, देव कुमार, कृष्ण गुप्ता, रामकंडेय मिश्रा, शशि मिश्रा, कपिल शर्मा, बागबेड़ा मध्य की मुखिया उमा मुंडा, राजकुमार गौड़, झरना मिश्रा, उप मुखिया संतोष ठाकुर, प्रकाश शर्मा, अनिल सिंह, सीमा पांडे, सोनम सिंह, आशा देवी, कुमुद शर्मा, समेत पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, झरना मिश्रा राजू सिंह, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, आशा देवी, सुनीता शर्मा, सोनम सिंह आदि शामिल रहीं।