जमशेदपुर (ब्यूरो): उक्त जानकारी दरगाह कमेटी हजरत चुनाशाह बाबा बिष्टुपुर के सचिव हाजी एस एम कुतुबुद्दीन ने दी। उन्होंने बताया 9 मई को उर्स मुबारक की शुरुआत सुबह 8 बजे से कुरान खानी से होगी। 10 मई को बाद नमाज ईशा रात तकरीर, 11 मई को सुबह 10 बजे चादर व संदल दस्त, दोपहर 1.20 बजे चादरपोशी, 2 बजे से लंगर-ए-आम और रात 9 बजे से महफिले शमां (कव्वाली) होगी। 12 मई जुम्मा को 2 बजे दिन से लंगर-ए-आम और 9 बजे रात में महफिले शमां का आयोजन किया जाएगा। तकरीर में मौलाना कुतुबउद्दीन रिजवी रांची, मौलाना हफीजुद्दीन खतीब बिष्टुपुर मस्जिद, मौलाना मोहम्मद इजहार अहमद खतीब व इमाम बिष्टुपुर जामा मस्जिद, हाफीज व कारी मौलाना मोहम्मद कलीम कैंसर जुगसलाई, जम जम फतेहपुरी, रामगढ़, कारी व मौलाना इसहाक अंजुम और कारी इबरार कैंसर औरंगाबादी शामिल होंगे।

बाल संप्रेक्षण गृह में बच्चों के बीच बांटे कपड़े

संभव संस्था के सदस्यों ने बाल संप्रेक्षण गृह में ब'चों के बीच नए कपडों का वितरण किया। संस्था की अध्यक्ष सारिका सिंह ने बताया कि बाल संप्रेक्षण गृह में विगत कई महीनों से ब'चों के बीच कई सारी चीजों को वितरण किया जा रहा है। इसका उदेश्य इन ब'चों के बीच खुशियां फैलाना और उचित शिक्षा हेतु जागरूक करना है। इसी क्रम में आज ब'चों के बीच नए कपडों का वितरण किया गया। इस दौरान संभव संस्था के मुख्य संरक्षक भरत सिंह, अध्यक्ष सारिका सिंह, सुचित्रा रूंगटा, बाल संप्रेक्षण गृह के कुणाल किशोर एवं अन्य लोग मौजूद थे।

राकेश पांडेय और डॉ। कमलेंदु का किया स्वागत

झारखंड राज्य विश्वविद्यालय संविदा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय तथा प्रदेश संरक्षक डॉ। कमलेश कुमार कमलेंदू को आज जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कालेज के संविदा शिक्षकों ने झारखंड कैबिनेट में घंटी आधारित शिक्षकों के मानदेय वृद्धि होने की खुशी में माला पहनाकर तथा लड्डू खिलाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर राकेश पांडेय ने कहा कि संघ ने एक लक्ष्य तय किया था उसमें सभी के सहयोग और संघ के पदाधिकारियों के विशेष प्रयास से सफलता मिल गई है। इसके लिए उन्होंने झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई दी। कहा कि संघ का अगला लक्ष्य सेवा समायोजन का है, जिसपर आगे संवैधानिक रुप से बढ़ेंगे। इस अवसर पर डॉ बीडी सिन्हा, डॉ। नीली बहादुर, रविशंकर, डॉ। रुचिका तिवारी, डॉ। अनीता, डॉ, सैफुल्लाह खान, डॉ, नूर दानिश, डॉ, रमेश कुमार, डॉ, पुष्पा तिवारी, डॉ। मधुसूदन महतो, शोभा देवी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।