-सीनियर सिटीजन वेलफेयर क्लब की ओर से साइलेंट मूवमेंट कार्यक्रम चलेगा

JAMSHEDPUR: झारखंड ह्यूमन राइट्स कांफ्रेंस (जेएचआरसी) द्वारा गठित सीनियर सिटीजन वेलफेयर क्लब की ओर से साइलेंट मूवमेंट कार्यक्रम चलाया जाएगा। साकची हावड़ा ब्रिज स्थित जेएचआरसी कार्यालय में रविवार को आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। संगठन प्रमुख मनोज मिश्रा ने कहा कि बुजुर्गो के मान-सम्मान के लिए वेलफेयर कमेटी का गठन किया गया है। इसके तहत शहर, स्लम और देहात क्षेत्रों में जाकर सभी बुजुर्गो को एकजुट किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें उनके अधिकारों से भी अवगत कराया जाएगा। संस्था उनके हक की लड़ाई लड़ेगी। मिश्रा ने कहा कि बुजुर्गो को लेकर सरकार गंभीर नहीं है जिसके कारण उनपर लगातार अत्याचार बढ़ रहा है। इन दिनों अस्पताल व सड़क किनारे दर्जनों बुजुर्ग जैसे-तैसे जिंदगी काटने को मजबूर हैं। कारण कि उन्हें घर से निकाला दिया गया है या फिर अस्पताल में भर्ती कर छोड़ दिया गया है। मौके पर जगन्नाथ महंती, बी राम, आसी प्रधान, श्याम लाल, एन सिंह, सलावत महतो, ऋषि गुप्ता, जसवंत सिंह, एसके बासु सहित अन्य उपस्थित थे।

कदमा में दो चोर गिरफ्तार

कदमा फार्म एरिया में चोरी के आरोप में स्थानीय लोगों ने जुगसलाई मंदिर रोड निवासी साकिर अली और सीनी निवासी मो। मोहिन खान को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कदमा पुलिस ने दोनों आरोपियों को रविवार को जेल भेज दिया। घटना शनिवार की है। फार्म एरिया निवासी अशोक कुमार दुबे ने साकिर अली और मो। मोहिन के खिलाफ घर में घुसकर चोरी करने का आरोप लगाते हुए कदमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। तीन अक्टूबर को अशोक क्क् बजे ड्यूटी से घर लौटे। मुख्य द्वार खोलकर जैसे ही घर के अन्दर प्रवेश किया, कुछ गिरने की आवाज आई। आगे बढ़कर देखा तो दो युवक घर में चोरी कर रहे थे। आरोपियों ने अशोक को देखा तो छत की ओर दौड़े और दीवार फांद कर भागने लगे। अशोक ने शोर मचाया तो स्थानीय लोगों ने दौड़ा कर दोनों आरोपियों को पकड़ा और पिटाई कर पुलिस को हवाले कर दिया। आरोपी ग्रिल में लगा ताला काट कर घर के अन्दर घुसे थे।