-डा। कनकलता व डा। पद्यमा को शॉल ओढ़ाकर व मानपत्र देकर किया गया सम्मानित

JAMSHEDPUR: ग्रेजुएट कॉलेज में शनिवार को जंतु विज्ञान की डा। कनकलता व वनस्पति विज्ञान की डा। पद्यमा रामचंद्रन का स्वागत सह सम्मान समारोह सेमिनार हॉल में किया गया। ये दोनों शिक्षिकाएं ख्9 फरवरी को सेवानिवृत्त हो गईं थीं। स्वागत सह सम्मान समारोह में टीचर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया था। उप सचिव प्रो। भारती कुमारी ने अतिथियों का स्वागत किया तथा कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या डा। ऊषा शुक्ला ने डा। कनकलता एवं डा। पद्यमा रामचंद्रन को सम्मानित किया। प्रभारी प्राचार्या डा। ऊषा शुक्ला ने शिक्षिकाओं की कार्यशैली एवं क्षमता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वे सेवानिवृत्त जरूर हो गई हैं, लेकिन तकनीक की इस दुनिया में वे हमेशा कॉलेज के साथ जुड़ी रहेंगी और हमारा मार्गदर्शन करतीं रहेंगी। डा। रागिनी भूषण ने डा। कनकलता व डा। सरिता तिवारी ने डा। पद्यमा को सम्मानपत्र किया। इस अवसर पर प्रोफेसर डा। मुकुल खंडेलवाल, प्रोफेसर रुबी भट्टाचार्य ने भी अपना अनुभव साझा किए। इस दौरान सेवानिवृत्त हुई शिक्षिकाओं ने अपने कार्यकाल के अनुभव को बताया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका डोरिस दास व धन्यवाद ज्ञापन टीचर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष प्रो। बेलासागर ने किया।