शादी का दिया झांसा, अब कर रहा है इंकार

सुंदरनगर थाने में अपहरण व दुष्कर्म की शिकायत दर्ज

द्भड्डद्वह्यद्धद्गस्त्रश्चह्वह्म@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र(5रूड्ड4) : एक युवती के साथ 16 दिन तक जैप जवान द्वारा सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के जैप क्वार्टर में शादी का झांसा देकर यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। जब पीडि़ता ने शादी का दबाव बनाया तो वह उसे क्वार्टर में छोड़कर बोकारो चला गया। पीडि़ता उससे संपर्क करती तो जवान बोलता कि उसने तो बदला लेने को ऐसा किया था। सुंदरनगर थाने में पीडि़ता के लिखित आरोप पर जैप जवान सपन हांसदा के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज किया गया है।

बोकारो में पोस्टेड है जवान

वर्तमान में जवान बोकारो में पदस्थापित है। मूल रूप से वह धालभूमगढ़ थाना के चुकरीपाड़ा का रहने वाला है। कुछ माह पूर्व तक वह जमशेदपुर जैप-छह के क्वार्टर में रहता था। उसके माता-पिता अब भी उसी क्वार्टर में रहते है।

पिछले साल तय हुई थी शादी

शिकायत में पीडि़ता ने बताया कि सामाजिक रीति रिवाज से उसकी शादी जैप जवान सपन हांसदा से बीते वर्ष तय हुई थी। मंगनी की रस्म भी हो चुकी थी। एक युवती का उसकी मोबाइल पर बराबर फोन आने लगा। कहा जाता था कि जैप जवान से शादी नही करे। वह उसकी प्रेमिका है। पीडि़ता ने बताया कि उसकी तो शादी तय हो चुकी है यह कैसे हो सकता है। पीडि़ता ने अपने माता-पिता को यह जानकारी दी। कुदादा ग्राम प्रधान को पीडि़ता के परिजनों ने पूरे मामले से अवगत कराया। ग्राम प्रधान समेत परिवार वाले युवक के गांव चुकरीपाड़ा पहुंचे। वहां के ग्राम प्रधान को जानकारी दी गई। दोनों पक्ष के लोगों के बीच वार्ता हुई। जैप जवान ने भी विवाह से इंकार कर दिया। समाज के दबाव के बाद वह शादी को तैयार हुआ।

बहला-फुसलाकर ले गया सिदगोड़ा

पीडि़ता ने शिकायत में बताया कि बीते 15 फरवरी को सुंदरनगर के नांदूप में मागे पर्व मिलन था। इस दौरान वह मेला में गई थी। जवान भी वहां पहुंचा। उसे यह बोलकर अपने साथ ले गया कि अब तो दोनों की शादी होने वाली है चलो पार्क घूमा लाते है। पार्क के बहाने सिदगोड़ा 28 नंबर रोड स्थित अपने जैप क्वार्टर में ले गया। वहां जबरन शारीरिक संबंध बनाया। उसे 16 दिन तक क्वार्टर में रखा। हर दिन शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसका फोन भी छीनकर रख लिया। जवान के माता-पिता गांव से वापस लौटे। जवान उसे बिना कुछ बोले ही बोकारो चला गया। जवान के माता-पिता उसे प्रताडि़त करने लगे। पीडि़ता ने जवान से जब संपर्क किया तो जवान ने कहा कि बहुत पंचायती तुम्हारे माता-पिता कर रहे थे। इसका बदला लेने को उसने यह सबकुछ योजना के तहत किया।

न्याय को थाना-थाना भटकती रही पीडि़ता (बॉक्स)

पीडि़ता न्याय को इधर-उधर भटकते रही। वह महानगर भाजपा के जिला सचिव बारी मुर्मू से मिली। बारी मुर्मू पीडि़ता को लेकर मंगलवार को सिदगोड़ा थाना पहुंची। लिखित शिकायत दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि मामला सुंदरनगर थाना क्षेत्र का है। वहां जाकर शिकायत करे। पीडि़ता समेत महिलाएं थाना पहुंची थी। इसके बाद महिलाएं सुंदरनगर थाना गई। वहां पीडि़ता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया।