JAMSHEDPUR: श्रीश्री शीतला माता महावीर देवस्थान ट्रस्ट के तत्वावधान में संजय पथ डिमना रोड, मानगो स्थित भगवान शिव मंदिर का जीर्णोद्धार और शीतला मंदिर के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ बुधवार को कलश यात्रा से हुआ। सुबह मंदिर समिति के सदस्यों और आस-पास क लगभग ब्00 श्रद्धालुओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। मंदिर परिसर से शुरू हुई कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने स्वर्णरेखा घाट से जल उठाया। कलश लेकर महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु बैंड बाजे के साथ नाचते-गाते और आतिशबाजी करते हुए फिर से मंदिर पहुंचे। कलश यात्रा में भाजयुमो जिलाध्यक्ष रतन महतो भी शामिल हुए। यहां कलश यात्रा का समापन हुआ। इसके बाद बनारस से आए पुरोहित गोपाल शास्त्री व सुरेश उपाध्याय के साथ पांच पुरोहितों के दल ने मंडप प्रवेश का अनुष्ठान संपन्न कराया। गुरुवार को वेदी पूजन, जलाधिवास एवं पंचांग पूजन होगा।

अन्नाधिवास कल

क्9 फरवरी को अन्नाधिवास, वस्त्राधिवास एवं पुष्पाधिवास होगा। ख्0 फरवरी को गंधाधिवास, मिष्टान्नाधिवास के दोपहर दो बजे देवी-देवता नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे। ख्क् फरवरी को मंडप पूजा, प्राण प्रतिष्ठा और पूर्णाहुति होगी। ख्ख् फरवरी को भोग वितरण के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा। सभी अनुष्ठानों के लिए मंदिर के समीप ही भव्य यज्ञ मंडप बनाया गया है। आयोजन में हर रोज प्रवचन भी होगा। इस आयोजन में अलग-अलग दिन खाद्य आपूर्ति व संसदीय कार्य मंत्री सरयू राय, सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, समाजसेवी बेली बोधनवाला, मुख्य अभियंता विरेंद्र कुमार राम, आजूस नेता चंद्रगुप्त सिंह आदि बतौर अतिथि शरीक होंगे।