जमशेदपुर (ब्यूरो): सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बैठक बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन सभागार में हुई। इस दौरान चैंबर सदस्यों के बीच तिरंगा का वितरण किया गया। इसके साथ ही सभी सदस्यों और व्यापारियों से अपने-अपने प्रतिष्ठान, उद्योग एवं आवास पर तिरंगा लगाने की अपील की गई।

तैयारी पूरी

सिंहभूम चैंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत आजादी के 77 वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। अब हर दुकान तिरंगा कार्यक्रम को लेकर कोल्हान के व्यापारी और सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी तैयारियां पूरी कर ली है और आजादी के 77 वें महोत्सव को धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा की सरकार के ऐलान के साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम आज से 15 अगस्त तक शुरू की जाएगी। इसके तहत आज सदस्यों के बीच तिरंगा झंडा का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब हर घर तिरंगा और घर घर तिरंगा के साथ ही हर दुकान पर तिरंगा देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि तिरंगा झंडा हमारे देश की आन, बान और शान है। इसे लगाना और इसका सम्मान करने से मन में देश भक्ति के भाव जागृत होंगे। देश की आजादी में जितने भी देशभक्त शहीद हुए हैं, उन्हें भी हम सच्ची श्रद्धांजलि देंगे। उन्होंने सभी व्यापारियों से आज से 15 अगस्त तक अपने-अपने प्रतिष्ठान, उद्योग एवं आवास पर तिरंगा लहराएंगे और आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव को एक यादगार लम्हा बनाने की गुजारिश की।

इनकी रही मौजूदगी

बैठक में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स नितेश धूत, उपाध्यक्ष पीआरडब्लू मुकेश मित्तल, सचिव इंडस्ट्रीज सांवरमल शर्मा, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सन्नी संघी, अनंत मोहंका, आंनद चौधरी, आकाश मोदी, मनोज गोयल, पवन शर्मा, अनिल रिंगसिया, पवन नरेडी, विनोद शर्मा, सुनील सोंथालिया, अजय भालोटिया, मंटू अग्रवाल, उमेश खीरवाल, आकाश साह, दीपक चेतानी, बबलू अग्रवाल मिनी, ऋषभ चेतानी, सांवरमल अग्रवाल, चंद्रकांत जटाकिया, करण ओझा, दिलीप कांवटिया, अजय सरायवाला, राजीव केडिया, विवेक पुरिया, किशन संघी, विनोद शर्मा सहित चैंबर के सदस्य उपस्थित थे।

सम्मानित करेगा जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज

जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज की एक बैठक रविवार को भालुबासा स्थित केंद्रीय कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष राम विलास शर्मा ने की। इस दौरान समाज के लोगों से 76 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का आग्रह किया गया। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी को अपने घर पर तिरंगा लगाने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से समाज के सभी चिकित्सकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम का आयोजन विश्वकर्मा समाज के बाराद्वारी स्थित केंद्रीय कार्यालय में झंडोत्तोलन के बाद आयोजित होगा। बैठक में उपस्थित महामंत्री सुजीत शर्मा ने समाज में चल रहे विभिन्न और महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में बताया। कहा कि समाजिक स्तर पर समाज की जनगणना महत्वपूर्ण है। समाज की सभी अनुषंगी ईकाइयों द्वारा युद्ध स्तर पर यह काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 20 अगस्त को समाज के उत्कृष्ट छात्र - छात्राओं को विश्वकर्मा प्रतिभा सम्मान से प्रोत्साहित किया जाएगा। बैठक में उपाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा एवं सहायक महामंत्री राजकुमार शर्मा ने कार्यक्रम से संबंधित अपने अपने विचार रखे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन सहायक महामंत्री महेश शर्मा ने किया।