-नई नवेली दुल्हन के साथ रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर

-रजिस्ट्रेशन ¨हदू विवाह अधिनियम 1955 के तहत हुआ

-25 फरवरी को यूनाइटेड क्लब में हुई थी दोनों की शादी

JAMSHEDPUR: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी और निकिता की शादी का रजिस्ट्रेशन सोमवार को निबंधन कार्यालय में हुआ। इस मौके पर निबंधन कार्यालय में काफी गहमा-गहमी रही। यह रजिस्ट्रेशन ¨हदू विवाह अधिनियम क्9भ्भ् के तहत हुआ है। सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद विवाह अधिकारी अशोक कुमार सिन्हा ने सौरभ को विवाह प्रमाण पत्र जारी किया। बारीडीह के एल म्-फ्ख् ट्यूब कॉलोनी के रहने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर की शादी ख्भ् फरवरी को इसी कॉलोनी के एल म्- 8भ् में रहने वाली निकिता के साथ युनाइटेड क्लब में हुई थी। विवाह का निबंधन कराने सौरभ अपनी नई नवेली दुल्हन निकिता के साथ सुबह क्0.फ्0 बजे रजिस्ट्री दफ्तर पहुंचे। सौरभ के पहुंचने पर रजिस्ट्री दफ्तर में गहमा-गहमी बढ़ गई और उन्हें देखने के लिए लोग निबंधन विभाग के दफ्तर में जुट गए। निबंधन विभाग के कर्मचारियों ने सौरभ के सारे काम फटाफट किए और एक घंटे में सारा काम पूरा कर विवाह प्रमण पत्र तैयार हो गया। अवर निबंधक सह विवाह अधिकारी अशोक सिन्हा ने अपने हाथों से सौरभ को प्रमाण पत्र दिया।

पुजारी बने शादी के गवाह

¨हदू विवाह अधिनियम के तहत शादी का एक गवाह कोई पुजारी होना चाहिए। पुजारी के तौर पर सौरभ तिवारी के पारिवारिक पुजारी भागलपुर के बिहपुर के जयराम पुर के शंभूनाथ झा ने दस्तावेज पर अपने दस्तखत किए। साथ ही राजपत्रित अधिकारी के तौर पर डा। लक्ष्मण हांसदा ने अपने हस्ताक्षर किए हैं। सौरभ तिवारी के विवाह निबंधन में सौरभ तिवारी के पिता सुनील कुमार तिवारी, निकिता के पिता उमा नाथ मिश्र और अधिवक्ता बारीडीह के विजया गार्डन निवासी अभिनव कुमार झा गवाह बने। शादी का रजिस्ट्रेशन भी अधिवक्ता अभिनव ने ही कराया है। अभिनव सौरभ के पड़ोसी हैं।

तीन साल बड़े हैं सौरभ

सौरभ तिवारी अपनी पत्‍‌नी निकिता से तीन साल बड़े हैं। सौरभ तिवारी की जन्म तिथि फ्0 दिसंबर क्989 है तो निकिता की एक जनवरी क्99ख्। निकिता की पढ़ाई ट्यूब कॉलोनी के बारीडीह हाईस्कूल से हुई है। निकिता ने अपनी जन्म तिथि के सपोर्ट में स्कूल का सर्टिफिकेट लगाया है।