JAMSHEDPUR: मानगो के डिमना रोड स्थित गोल्डी होटल के सामने सोमवार को ब्07 के धक्के से स्टूडेंट जसप्रीत सिंह (क्ब्) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल एमजीएम हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना दिन के क्ख् बजे की है। मृतक मानगो गुरुद्वारा रोड निवासी हरदीप सिंह का एकलौता पुत्र था। वह गुरुनानक स्कूल में क्लास 8 का स्टूडेंट था। छात्र की मौत की सूचना के बाद स्कूल के छात्रों ने दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद स्कूल को बंद कर दिया गया। इधर दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ब्07 वाहन को जब्त कर लिया। जबकि ड्राइवर वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा।

थाने में मामला दर्ज

ड्राइवर के खिलाफ उलीडीह थाने में मामला दर्ज किया गया है। शिकायत दर्ज कराते हुए छात्र के पिता हरदीप सिंह ने बताया कि वे सोमवार को घर पर थे। इस बीच मोबाइल से यह जानकारी मिली कि उनका बेटा दुर्घटना में गंभीर रूप से डिमना रोड स्थित सरुल टेंट हाउस के सामने गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर वे पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से बेटे एमजीएम हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जसप्रीत पैदल ही घर से निकला था और रोड क्रॉस कर रहा था। इस दौरान ब्07 वाहन ने उसे धक्का मार दिया। एक्सीडेंट की जानकारी पर मानगो गुरुद्वारा के प्रधान गुरमुख सिंह मुखे समेत सिख समाज के लोग हरदीप सिंह के घर पर पहुंचे।