JAMSHEDPUR: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर शहरवासियों ने नेताजी को याद किया। शनिवार को विभन्न जगहों पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर और रैली निकाल कर सुभाष चंद्र बोस के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

निकाली रैली

बंगाली वाहिनी की की ओर से नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर साकची आम बागान मैदान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बंगाली वाहिनी, आमरा बंगाली, बंगाली महिला समाज, बंगाली छात्र एवं युवा समाज ने संयुक्त रूप से एक रैली निकाली। रैली साकची के विभिन्न मार्गों से होते हुए फिर से आम बगान मैदान पहुंची, जहां सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर मल्र्यापण कर सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि नेताजी के जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने, जयंती को देश प्रेम दिवस घोषित करने समेत कई मांगें की।

संकल्प लिया

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अथिति प्रदेश कांग्रेस महासचिव अशोक चौधरी और विशिष्ट अथिति टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम उपस्थित थे। इस दौरान सभी ने नेताजी के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय खां ने की जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष आनंदमय पात्रा ने किया।

एआईडीएसओ ने निकाली रैली

एआईडीएसओ जमशेदपुर नगर कमिटी की ओर से रैली निकाल कर सुभाषचंद्र बोस को श्रद्धांजलि दी गई। रैली से पूर्व साकची गोलचक्कर पर सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान एआईडीएसओ के राज्य सचिव सुमित राय ने कहा कि आज भारत जिस परिस्थित में नेताजी के रहने पर भारतवासियों को कभी ऐसा दिन नहीं देखना पड़ता। आज देश में अत्याचार, भ्रष्टाचार व आर्थिक मंदी की स्थिति है। उन्होंने आज के युवाओं को नेताजी के आदर्शो पर चलने का आह्वान किया। मौके पर सोहन महतो, अजय राय खुशबू कुमारी, ज्योति, रजिया, शुभम झा समेत अन्य मौजूद थे।