JAMSHEDPUR: टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन का चुनाव 18 अप्रैल को कंपनी परिसर में होगा। इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह ने चुनावी कार्यक्रम तय करते हुए चुनाव पदाधिकारियों के नाम की भी घोषणा कर दी हैं। झारखंड इंटक के सचिव महेंद्र कुमार विश्वकर्मा व संगठन सचिव बरुण कुमार सिंह को चुनाव पदाधिकारी बनाया गया है। इन दोनों नेताओं की देखरेख में चुनाव होगा। जानकारी हो कि अप्रैल में यूनियन का तीन साल का कार्यकाल पूरा होगा। यहां यूनियन सदस्यों की संख्या 820 है। 19 कमेटी मेंबरों का चुनाव होता है। 50 कर्मचारी पर एक सीट का निर्धारण करने का प्रावधान है।

चुनावी कार्यक्रम

पांच अप्रैल को चुनावी नियम कानून की घोषणा व वोटर लिस्ट का प्रकाशन, सात को नामांकन पत्र का वितरण, नौ को जमा करने की तिथि, 10 को उम्मीदवारों के नामों का प्रकाशन, 12 को जांच, 14 को जांचोपरांत नामों का प्रकाशन, 16 को नाम वापसी की तिथि, निर्विरोध उम्मीदवारों के नामों का प्रकाशन व वैध उम्मीदवारों के नामों का प्रकाशन, 18 अप्रैल को सुबह नौ से शाम चार बजे तक चुनाव, शाम पांच बजे से गिनती व उसी दिन विजयी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा।

विभागवार सीट निर्धारण

डिवीजन सीट संख्या

एसेंबली लाइन - 04

ब्लॉक लाइन - 03

मेटैरियल्स - 02

क्रैंक लाइन - 02

कॉन रॉड लाइन - 02

क्वालिटी - 02

आफ्टर मार्केट - 01

टुलिंग - 01

हैंड लाइन - 01

ऑफिस - 01

निर्वाचन क्षेत्र 10 --- 19 सीट

यूनियन अध्यक्ष लेंगे निर्णय

कमेटी मेंबरों की संख्या 19 से बढ़ाकर 22 करने का अंतिम निर्णय यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह करेंगे। निर्वतमान यूनियन महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि फिलहाल कमेटी मेंबरों की संख्या 19 हैं जिसे बढ़ाने की मांग हो रही हैं। तीन डिवीजनों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी हैं इस आधार पर संख्या बढ़ाया जा सकता हैं। वहीं अरुण सिंह ने कहा कि पहले से ही एक साल की सदस्यता वाले मेंबर ही चुनाव लड़ते आए हैं लेकिन कर्मचारियों की मांग पर एक साल की समय-सीमा कम करने की घोषणा भी राजेंद्र सिंह करेंगे। हालांकि उक्त दोनों मुद्दों पर पांच अप्रैल से पूर्व निर्णय ले लिया जाएगा।