छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन 50 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया हैं। कंपनी अपने आसपास व खदान के निकट यह पौधे लगाएगी। रामगढ़ जिले के मांडू ब्लॉक के पुष्ठी क्षेत्र में गुरुवार को पौधरोपण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें चीफ ऑपरेशन साहबजी कुचरू, आरसीएम यूनियन अध्यक्ष मोहन महतो, चीफ एचआरएम प्रवीण कुमार सिन्हा ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में कुचरू ने कहा कि ढाई लाख की लागत से 30 हजार पौधे खरीदे जा रहे हैं। वहीं, वन विभाग रामगढ़ से 20 हजार पौधे खरीदे जाएंगे। उन्होंने कहा कि पौधरोपण से जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा।

विकास को टीम गठित

टाटा स्टील तकनीकी के क्षेत्र में विकास करने को कंपनी प्रबंधन ने एक टीम गठित की हैं। उपाध्यक्ष (स्टील मैन्युफैक्चरिंग) सुंधाशु पाठक के नेतृत्व में गठित टीम इसके लिए रोड मैप तैयार करने, एक्शन प्लान बनाने और उसे क्रियाचिवत करने का काम करेगी। इस टीम में विशेषज्ञ के तौर पर ऑटोमोटिव एंड स्पेशल प्रोडक्ट चीफ एन राजेश व टेक्नोलॉजी ऑफि सर चीफ विनय महाशचदे को शामिल किया गया है। वहीं आठ अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा लोड ग्रेड रॉ मटेरियल के लिए उपाध्यक्ष (आयरन मेकिंग) सहित नौ अधिकारियों से सहायता ली जाएगी।

कमेटी मीटिंग 27-28 को

इंटक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 27 व 28 जुलाई को राजस्थान के उदयपुर में होगी। बैठक में टाटा वर्क र्स यूनियन के शीर्ष नेता भी शामिल होंगे। इस दौरान संगठन के विस्तार ठेका कर्मचारियों की स्थिति नई कार्यकारिणी का गठन समेत विभिन्न विषयों पर मंत्रणा की जाएगी। वहीं टाटा वर्कर्स यूनियन नेतृत्व बैठक में एक बार फि र राष्ट्रीय अध्यक्ष जीसंजीवा रेड्डी के सामने ग्रेचयुटी सीलिंग को 20 लाख करने की मांग उठ सकती है।