JAMSHEDPUR : टेल्को कॉलोनी निवासी टाटा मोटर्स के कर्मचारी सुमित डे के घर को गुरुवार शाम चोरों ने निशाना बनाया। पांच हजार नगद समेत छह लाख मूल्य का गहना चुरा ले गए। इसकी सूचना टेल्को थाना को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची। चोरी मामले में सुमित डे और उनके स्वजनों से जानकारी ली। सुमित डे ने पुलिस को बताया वे टाटा मोटर्स में डयूटी गए थे। उनके माता-पिता बिरसानगर में बहन के घर गए थे। पत्नी बच्चों को लेकर मायके गई थी। गुरुवार शाम सात बजे जब उनके पिता पहुंचे तो कमरे में सामान बिखरा हुआ देखा। अलमारी खुली हुई थी। लॉकर टूटा हुआ था जिसमें रखे गहने और नगद रुपये गायब थे। घर के पीछे से चोरी करने वालों ने प्रवेश किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर में लगातार चोरी की घटना हो रही है। टेल्को में तीन दिन पहले जेम्को के एक अंग्रेजी शराब की दुकान में नगद और एक लाख मूल्य की शराब की चोरी हुई थी। परसुडीह बाजार समिति के गुड कारोबारी की गल्ले से 11 लाख रुपये चोरों ने चुरा लिया था। परसुडीह में पांच दुकानों का ताला चोरों ने तोड़ डाला था। सीतारामडेरा, सिदगोड़ा, बर्मामाइंस, मानगो और उलीडीह समेत अन्य इलाके में चोरी की घटना हो चुकी है।

सिटी एसपी ने लगाई क्लास

शहर में लगातार चोरी, छिनतई और फाय¨रग की घटना से पुलिस सकते है। शहर में सिटी पेट्रो¨लग और टाइगर मोबाइल जवानों की हर थाना क्षेत्र में तैनाती है। बावजूद ऐसी वारदात हो रही है। ऑटो में बंगाल की महिला से छिनतई की घटना ताजा उदाहरण है। गुरुवार देर रात सीसीआर परिसर में सिटी पेट्रो¨लग और टाइगर मोबाइल डयूटी में तैनात जवानों को बुलाया गया। जहां सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने जवानों की क्लास ली। सक्रियता के साथ पेट्रो¨लग किए जाने का आदेश दिया।