-उलीडीह थाना क्षेत्र के चंद्रावतीनगर की है घटना

-घटना को अंजाम देकर पिछले दरवाजे से हुए फरार

-जांच के लिए पहुंची पुलिस, खोजी कुत्ते का लिया सहारा

-काफी मशक्कत के बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

JAMSHEDPUR: उलीडीह थाना क्षेत्र के चंद्रावतीनगर में बुधवार को दिनदहाड़े चोर गिरोह ने रंजन सिन्हा के घर को निशाना बनाते हुए ख्0 हजार रुपए नगद समेत करीब आठ लाख रुपए की ज्वेलरी पर हाथ साफ किया। घटना के बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस पदाधिकारियों ने पहुंचकर भुक्तभोगी रंजन सिंह और उनकी पत्नी से पूरे मामले की जानकारी ली। चोरी करने वाले गिरोह के सुराग खंगालने के लिए पुलिस ने खोजी कुत्ते का सहारा भी लिया, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। घटना से लोगों में काफी आक्रोश है।

यह है पूरा मामला

रंजन सिन्हा ने पुलिस को बताया कि वंसुधरा स्टेट के सामने उनकी मोटर पा‌र्ट्स की दुकान है। पत्नी मनीषा सिन्हा विकास स्कूल में टीचर है। मां साथ में रहती हैं, जो कुछ दिन पूर्व गांव गई हुई थी। सुबह वे दुकान चले गए। कुछ समय पत्नी भी घर बंद कर स्कूल चली गई। क्ख्.क्भ् बजे जब वे घर लौटे। जब उन्होंने घर के अंदर इंटर करने के लिए गेट खोला तो देखा कि कमरे की ओर का दरवाजा खुला हुआ है। यह देख उन्होंने सोचा कि शायद पत्नी ताला लगाना भूल गई। कमरे की ओर जाकर देखा तो दोनों कमरे की अलमारी खुली हुई है और सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है। वे समझ गए कि चोरी हुई है। इसकी सूचना पुलिस को दी। घर के पीछे की ओर जाने पर देखा कि पीछे के दरवाजे पर लगा ताला भी टूटा हुआ है दरवाजा खुला है। चोरी करने वाले गिरोह ने चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद उसी रास्ते से भाग निकले हैं। रंजन सिन्हा ने बताया कि सारे गहने पुराने और काफी महंगे थे। घर में सोना-चांदी के लक्ष्मी-गणेश के कई सिक्के थे। ख्0 हजार रुपए नगद भी था, जो चोरी हो गए।

औजार छोड़कर भागे

रंजन सिन्हा की घर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर गिरोह के सदस्य जल्दबाजी में भूलवश ताला तोड़ने वाला औजार छोड़कर भाग गए। उस औजार को पुलिस ने जब्त कर लिया।