JAMSHEDPUR: शुक्रवार को दिन भर हुई बूंदाबांदी ने फागुन के महीने में सावन-भादो का एहसास करा दिया। आसमान में दिन भर बादल छाए रहे और दिन भर रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कुल तीन मिमी बारिश रिकार्ड की। अधिकतम तापमान ख्म्.ब् डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान क्9.भ् डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य पांच डिग्री सेल्सियस अधिक था। हालाकि सुबह लोगों को खासी उमस महसूस हुई। दिन भर रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, पर काम-काज में खासी दिक्कत हुई। लोगों को फागुन में ही रेनकोट निकलना पड़ा। कुछ लोगों ने आलमारियों में बंद स्वेटर व जैकेट भी निकाल लिया। मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी यूके श्रीवास्तव ने बताया कि इस समय नागालैंड के ऊपर बना अपर एयर सर्कुलेशन कमजोर हो गया है। पूर्वी असम व पश्चिम बंगाल के तटवर्ती क्षेत्रों में अपर एयर सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके प्रभाव से शनिवार को भी आसमान में दिन भर बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि रविवार से मौसम साफ होने लगेगा।

जागरूकता के लिए ब् घंटे लगी कार्टून प्रदर्शनी

जमशेदपुर में पहली बार कार्टून आधारित प्रदर्शनी लगाई गई है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए कार्टूनिस्ट राकेश रंजन की ओपन हाउस प्रदर्शनी शुक्रवार को साकची गोलचक्कर पर सुबह क्0 बजे से दोपहर ख् बजे आयोजित की गई। राकेश ने कैनवास पर बेहतरीन कार्टूस के माध्यम से अपने विचारों को अभिव्यक्त किया। प्रदर्शनी का विषय आरक्षण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता था। फ्रीलांसर कार्टूनिस्ट राकेश रंजन ने बताया कि वे देश में सहिष्णुता और असहिष्णुता के बीच गहरी खाई सहित हिंसा या बुराई के खिलाफ सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार आवाज उठाते आए हैं। अब जनजागरूकता के लिए कार्टूस के माध्यम से देशभर में प्रदर्शनी आयोजित करेंगे, जिसकी शुरुआत जमशेदपुर से कर रहे हैं। राकेश रंजन का मानना है कि सोशल मीडिया पर उनके द्वारा बनाए कई कार्टूस पर लंबी बहस हुई है, बहुत कमेंट मिले।