-गोपाल मैदान में विशाल टुसू मेले का किया उद्घाटन

JAMSHEDPUR: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हमारी संस्कृति हमें जोड़ती है और राजनीति तोड़ती है। इसलिए वैसे लोगों से बचें जो तोड़ने का काम करते हैं। मुख्यमंत्री रघुवर दास गुरुवार को गोपाल मैदान बिष्टुपुर में झारखंडवासी एकता मंच के तत्वावधान में आयोजित विशाल टुसू मेले के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पर्व हमारी संस्कृति के स्तंभ हैं। पर्व हमारी शिथिलता दूर करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गांव, गरीब और किसान हैं। इसीलिए ख्0क्म् के बजट में किसानों के लिए अलग से बजट का प्रावधान किया जा रहा है। सरकार के क्0 सचिव, शिक्षाविद, समाजसेवी और अन्य वर्गो के लोग 'योजना बनाओ' पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव में ही गांव का सचिवालय बनेगा। आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ कि बागवानी को भी फसल बीमा योजना में शामिल किया गया है। मंच पर ही मुख्यमंत्री सहित तमाम अतिथियों ने गुड़ पीठा, प्याजी, घुघनी और मूढ़ी का आनंद लिया। संबोधन के बाद मुख्यमंत्री ने मांदर भी बजाया।

मुर्गा लड़ाई को मान्यता देने की मांग

ईचागढ़ के विधायक साधु चरण महतो ने मुर्गा लड़ाई, कांड़ा लड़ाई और कबूतर लड़ाई को मान्यता देने की मांग की। छऊ उत्सव की ही तरह टुसू को भी सरकारी रूप में उत्सव घोषित करने की मांग की।

इनकी रही मौजूदगी

समारोह की अध्यक्षता आस्तिक महतो ने की। संचालन फणींद्र महतो ने किया। सांसद विद्युत वरण महतो, ईचागढ़ के विधायक साधु चरण महतो, घाटशिला के विधायक लक्ष्मण टुडू, पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो, पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व सांसद सुमन महतो आदि ने भी संबोधित किया। समारोह में पूर्व सांसद स्व। सुनील महतो की मां खांदो देवी, रोड़ेया सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष बुलूरानी सिंह, स्व। सुधीर महतो की पत्‍‌नी सविता महतो, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदजी प्रसाद, सरायकेला जिला परिषद के उपाध्यक्ष अशोक साव आदि मंचस्थ थे।