-धान रोपाई के बाद सड़क किनारे खाना खा रही थी महिलाएं

BANDGAON : रविवार को एक ट्रक ने एनएच 7भ् ई पर तांडव मचा दिया। इस तांडव में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की खबर परकर ग्रामीणों ने घटना स्थल पहुंचकर एनएच 7भ् ई को दोपहर करीबन एक बजे जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार बंदगांव प्रखंड के कराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत सुबनसाई गांव के पास एनएच 7भ् ई के किनारे महिलाएं धान की रोपनी कर रही थीं। रोपाई के बाद महिलाएं दोपहर एक बजे एनएच 7भ् ई सड़क के पेड़ की छांव में खाना खा रही थीं। करीबन क्ख् महिलाएं एक साथ बैठकर खा रही थी। इसी क्रम में चक्रधरपुर से नकटी ईंट भट्ठा जा रहा एक ट्रक असंतुलित होकर खाना खा रही महिलाओं को कुचल डाला। इससे घटना स्थल पर ही दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतक महिलाओं में कराईकेला गांव निवासी ओकड़ों नायक और कादो नायक हैं। जबिक चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।

धान खेत में घुसा ट्रक

एक्सीडेंट के बाद ट्रक धान के खेत में जा घुसा। घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी विग्गा तिर्की दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। घायलों को अपने वाहन में लादकर चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने चारों महिलाओं को प्राथमिक उपचार किया। एक्सीडेंट में एक महिला का पैर टूट गया था, जबकि दूसरी को कमर में गंभीर चोट आई थी। इन दोनों महिलाओं को डाक्टरों ने रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन उन्हें रांची ले गए।

चार घंटा सड़क जाम

ग्रामीणों ने करीबन साढ़े चार घंटे तक एनएच 7भ् ई जाम किया। मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा एवं बंदगांव प्रखंड से कनीय अभियंता महेन्द्र मंडल मौजूद थे। कार्यपालक दंडाधिकारी के देखरेख में मृतक परिजनों को अंचल की ओर से क्0-क्0 हजार रुपया तत्काल मुआवजा दिया गया, जबकि बाकी के रुपए बाद में देने का आश्वासन दिया गया।