-आरोपी ने पिता को डायन कहने पर चाचा की ली जान, अरस्ट

CHAKRADHARPUR: गोइलकेरा थाना क्षेत्र के अमराई कितापी गांव में एक युवक ने अपने चाचा की लाठी डंडों से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना रविवार देर रात की है। पुलिस को सोमवार को इसकी सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। वहीं आरोपी राउडिया तोपनो (ख्9) को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार कुईडा पंचायत के अमराई कितापी गांव में राउडिया तोपनो ने अपने चाचा ¨हदू तोपनो (ब्भ्) को डंडे से पीट पीटकर मार डाला। राउडिया ने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में बताया कि रविवार की रात करीब साढे आठ बजे वह अपने चाचा ¨हदू तोपनो के घर पर आग ताप रहा था। उसी दरम्यान उसके चाचा ¨हदू तोपनो ने उसके पिता राहसी तोपनो को डायन बिसाही (ओझा गुणी) का आरोप लगाकर गाली गलौज करने लगा। साथ ही डंडे से मारकर राउडिया तोपनो को घायल कर दिया। आवेश में आकर राउडिया तोपनो ने डंडे से चाचा को पीट पीटकर मार डाला। दूसरे दिन सुबह इसकी जानकारी ग्रामीण मुंडा सिकुर मुंडा द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा छापामारी कर राउडिया तोपनो को गिरफ्तार कर षव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घायल राउडिया तोपनो का रेफरल अस्पताल गोइलकेरा में इलाज कराया। राउडिया तोपनो को हत्या के मामले में मंगलवार को जेल भेजा जाएगा।