-नामदा बस्ती स्थित नानक कॉलोनी की रहनेवाली थी महिला

JAMSHEDPUR: गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती स्थित नानक कॉलोनी निवासी राजा सिंह की पत्नी जसप्रीत कौर उर्फ प्रीति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इसका कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। जसप्रीत के परिजनों ने बताया कि मंगलवार की शाम को उसने अपनी मामी गुरमीत को फोन कर विवाद की जानकारी दी थी। उधर, ससुराल पक्ष का कहना है कि शाम में वह अपने फ् साल के बेटे को पीट रही थी। जिसका विरोध सास ने किया तो जसप्रीत ने खुद को एक रूम में बंदकर फांसी लगा ली। आनन-फानन में घरवालों ने दरवाजा तोड़ जसप्रीत को बाहर निकाला और एमजीएम हॉस्पिटल ले गए जहां, डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की तीन वर्ष पूर्व राजा सिंह से शादी हुई थी।

पत्रकार से उलझीं महिला होमगार्ड

गमगीन माहौल में हंसी-मजाक कर रही होम गार्ड की महिलाकर्मियों का मृत महिला के परिजनों ने विरोध किया। इस बीच हो रहे विवाद की तस्वीर अपने कैमरे में कैद कर रहे पत्रकार से महिला होमगार्ड ने दु‌र्व्यवहार किया।

केसीसी बना चैंपियन

मोहन आहूजा बैडमिंटन स्टेडियम में ग्रेजुएट कॉलेज के तत्वावधान में मंगलवार को कोल्हान यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन कोल्हान यूनिवर्सिटी के संस्कृत विभाग की पूर्व स्नातकोत्तर अध्यक्ष डा। रागिनी भूषण, ग्रेजुएट कॉलेज की प्राचार्य डा। ऊषा शुक्ल व दर्शन शास्त्र की विभागाध्यक्ष डा। लक्ष्मी झा ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में करीम सिटी कॉलेज, घाटशिला कॉलेज, जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज, एक्सआइटीई जमशेदपुर, महिला कॉलेज चाईबासा व ग्रेजुएट कॉलेज जमशेदपुर की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पुरुष व महिला वर्ग में करीम सिटी कॉलेज की टीम ने कब्जा जमाया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में खेल प्रभारी डा। मुकुल भेंगराज, प्रो। सुनीता बंकिरा, पीटीआई शिक्षिका शांति चौधरी, उमेश सिंह के अलावा डा। मुकुल खंडेलवाल, डा। मोना कवि, डा। वीणा प्रियदर्शी, प्रो। भारती कुमारी, डा। अनुराधा वर्मा, डा। सुशीला हांसदा, डा। अनामिका कुमारी व डा। दीपांजय श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा।