जमशेदपुर (ब्यूरो): बिष्टुपुर स्थित श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान में भागीरथवंशी महाशहीद आत्मशांति यज्ञ के आयोजन को लेकर एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में यज्ञ के सफलतापूर्वक संचालन को लेकर सर्वसम्मति से एक कमेटी गठित की गई। यह यज्ञ आगामी जून माह में आदित्यपुर स्थित जयप्रकाश उद्यान में होगा। बताते हैं कि लाखों हिंदुओं के अकाल मृत्यु के फलस्वरूप उनकी मोक्ष प्राप्ति के लिए देश में पहली बार जमशेदपुर में आत्मशांति यज्ञ होगा। जिसमें बनारस से पंडित आएंगे, जो विधि विधान से यज्ञ संपन्न कराएंगे। बैठक की अध्यक्षता श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान के प्रमुख हरि वल्लभ सिंह आरसी ने की।

कमेटी एक नजर में

यज्ञ के लिए गठित कमेटी में मुख्य संरक्षक हरि बल्लभ सिंह आरसी को बनाया गया है। इनके अलावा अध्यक्ष रमेश कुमार, मुख्य सचिव शिव पूजन सिंह, सहायक सचिव मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव एवं मंगल शांडिल, कोषाध्यक्ष कन्हैया दुबे, सहायक कोषाध्यक्ष चंद्रहंस मिश्रा एवं दिनेश कुमार सिंह, प्रवक्ता दीपक कुमार और सह प्रवक्ता यमुना तिवारी व्यथित को बनाया गया है। इसके आलावे प्रसेनजीत तिवारी, मुकेश कुमार कश्यप, जी भेंगरा, गौरव कुमार, विजय कुमार साही, कृष्णकांत मिश्रा, रघुनाथ सिंह, गंगेश्वर दुबे, ताराशंकर मुखर्जी, रविंद्र प्रताप सिंह, सतीश कुमार सिंह, डॉ अंगद, डीएन सिंह, बृजेन्द्र राय, बलिराम शर्मा, अवधेश कुमार, चंदन कुमार, रतन शर्मा, श्यामज्ञानी शाही, धनजी पांडेय, उमाशंकर तिवारी, भगवती शरण, आर एन सिंह, एके सिंह, बृजेश कुमार राय, मुन्ना चौबे, अमरनाथ चौबे, अवधेश कुमार, दिनेश कुमार सिंह, अजय कुमार शर्मा, रविन्द्र सिंह आदि कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

समस्याओं पर चर्चा हुई

जमशेदपुर सिटीजन फोरम के प्रधान सचिव डॉ हरिवल्लभ सिंह आरसी की अध्यक्षता में एक बैठक बिष्टुपुर कार्यालय में हुई। इस बैठक में समाज में व्याप्त तिलक, दहेज आदि समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित डॉ अंगद तिवारी ने कहा कि लडक़ी के पिता तिलक के लिए घर, जेवर व अपनी सभी संपत्ति को बेच कर लडक़ी की शादी के लिए दहेज देते हैं और जो नहीं दे पाते हैं, उनकी शादी टूट जाती है। श्री आरसी ने कहा कि दहेज प्रथा हिंदू समाज का रोग है, जो सभी जातियों में फैल गया है। बैठक में सभी से इस प्रथा को समाप्त करने की अपील की गई।