-घटना सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के जोन संख्या 6बी की है

-बस्ती में मातम पसर गया

रविवार की दोपहर तेज हवा के कारण दीवार गिरने से कृष्णा रविदास (16) की मौत हो गई। घटना सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के जोन संख्या 6बी की है। मृतक बिरसानगर मोची बस्ती का रहने वाला था। सूचना के बाद परिवार वाले पहुंचे और शव को उठा घर ले गए। कुछ समय बाद बिरसानगर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एसआर टयूब कंपनी के क्वार्टर काफी जर्जर है और कंपनी पूर्व से ही क्वार्टर को खाली करा चुकी है। इसमें खिड़की-दरवाजे सभी निकाले जा चुके हैं। बिरसानगर जोन नंबर आठ मोची बस्ती निवासी आगूष रविदास का बेटा कृष्णा रविदास अपने सहयोगियों के साथ क्वार्टर क्षेत्र में गया था। जहां सभी खेल रहे थे। क्वार्टर की दीवार से कृष्णा रविदास सटा हुआ था। इसी दौरान तेज हवा बहाव होने लगा। दीवार गिर गई। कृष्णा रविदास इसमें दब गया। इसकी जानकारी उसके सहयोगियों ने बस्ती में जाकर दी। बस्ती के लोग पहुंचे। किशोर को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद बस्ती में मातम पसर गया।

------------

गुरुद्वारा साहिब में 48 घंटे का अखंड पाठ शुरू

CHAIBASA : श्री गुरुसिंह सभा की ओर से गुरुद्वारा साहिब में वैशाखी एवं खालसा सृजना दिवस मनाने के लिए रविवार को अखंड पाठ का शुभारंभ किया गया। गुरुद्वारा के मुख्य गुरु ग्रंथी एवं जमशेदपुर से आए ग्रंथी अमरीक सिंह, प्रताप सिंह तथा हरजिंदर कौर श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ ब्8 घंटे तक करेंगे। श्री अखंड पाठ की समाप्ति क्ब् अप्रैल को दिन के क्क् बजे होगी। इसके बाद श्री निशान साहिब ही सेवा की जाएगी और उनका चोला बदला जाएगा। क्ख्.फ्0 बजे से ख् बजे तक शब्द कीर्तन होगा, इसमें छोटे बच्चे व बच्चियां भाग लेंगे। इसके उपरांत अरदास की जाएगी फिर अटूट लंगर का आयोजन किया जाएगा। निशान साहिब की जिम्मेवारी जसबीर सिंह मारवाह को दी गयी है। अखंड पाठ की देखरेख अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोखर, कृपाल सिंह, बलदेव सिंह द्वारा की जाएगी। लंगर की देखरेख सचिव सुरिंदर पाल सिंह, जसपाल सिंह भमरा, बलजीत सिंह खोखर की देखरेख में आयोजित होगा।