क्त्रन्छ्वहृन्द्दन्क्त्र: राजनगर थाना क्षेत्र के जोनबनी पंचायत अंतर्गत सितानी गांव से बुधवार को पुलिस ने एक युवती की लाश बरामद की। अपराधियों ने युवती की हत्या करने के बाद शव को गांव से करीब आधा किमी दूर पहाड़ी के नीचे एक खेत में फेंक दिया। युवती की पहचान सितानी गांव के माझिया हेम्ब्रम की बेटी झानो हेम्ब्रम (30) के रूप में कई गई है। घटना मंगलवार रात की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सितानी गांव में सोमवार को संथाल समाज का बाहा दोसमी पूजा हुई। मंगलवार रात को पूजा के अवसर पर गांव में आदिवासी संथाली ड्रामा का आयोजन किया गया था। झानो हेम्ब्रम भी ड्रामा देखने गई थी। परंतु सुबह तक घर वापस नहीं लौटी।

सुबह शव को देखा

सुबह जब गांव के लोग शौच के लिए खेत की ओर गए। तब लोगों ने खेत में मृत पड़ी एक युवती का शव पड़ा देखा। इसके बाद ग्रामीणों को जानकारी दी गई। लाश मिलने की खबर पर गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीण खेत की ओर भागे। युवती की पहचान झानो हेम्ब्रम (30) के रूप में हुई। मृतक के परिजन भी घटना स्थल पहुंच गए। घटना स्थल गांव से पूर्व दिशा में कुछ आधा किमी है। एक पहाड़ी के नीचे खेत पर झानो हेम्ब्रम की लाश पड़ी हुई थी।

गर्दन में दुप्पटा बंधा था

अपराधियों ने युवती की हत्या उसके दुपट्टे से गला घोंट कर की है। हत्या के बाद युवती को घसीटते हुए खेत में ़फेंक दिया गया। उसके गर्दन में आसमानी रंग का दुपट्टा बांध हुआ था। लेंगिस व सूट पहनी हुई थी। मृतक के पिता माझिया हेम्ब्रम व छोटा भाई सावना हेम्ब्रम ने बताया कि गांव में सोमवार को पूजा हुई थी। रात्रि जागरण के कारण लोग खा पीकर सो गए। गांव में ड्रामा चल चल रहा था। झानो भी देखने गई थी। रात में उसके साथ क्या हुआ हमें कुछ पता नहीं चला। सुबह ग्रामीणों से पता चला कि झानो की लाश खेत में पड़ी है। पिता ने कहा कि बेटी हत्या की हत्या किसने की है। हमें मालूम नहीं है। इधर, समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। मामला दर्ज करने की तैयारी चल रही थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

राजनगर क्षेत्र के सितानी गांव से एक युवती की लाश बरामद की गई है। आरोपियों ने हत्या कर युवती की शव को खेत में फेंका था। हमने पुलिस बल के साथ घटना स्थल जाकर मामले की तहकीकात की है। मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

चंदन वत्स, डीएसपी