रांची (ब्यूरो) : गुरु नानक सेवक जत्था और गुरु नानक भवन कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में रविवार की सुबह 11 से शाम चार बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुनानक भवन परिसर में आयोजित इस शिविर में 20 लोगों ने रक्तदान किया। यह शिविर नागरमल मोदी सेवा सदन ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किया गया। मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। अगला शिविर 6 नवंबर को श्री गुरु नानक जयंती प्रकाश पर्व के उपलक्ष में कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा मैदान में आयोजित किया जाएगा।

रही सक्रिय भूमिका

शिविर की सफलता में ब्लड बैंक के डॉ एसके सिंह, शिखा, जूली टिस्को, बहानी तेरी, लक्ष्मी गुरुंग, रविंद्र कुमार, प्रियंका चोपड़ा, विकास कुमार के अलावा गुरु नानक सेवक जत्था के सूरज झंडई, पीयूष मिढ़ा, जीत सिंह, रौनक ग्रोवर, कनिष गाबा, तनय काठपाल, गट्टू सिंह, बबलू गांधी, विनीत खत्री, रॉनित मुंजाल, जयंत मुंजाल, वरुण गेरा, गीतांशु तेहरी, चंचल ग्रोवर, सुधीर कुमार एवं इनिष कठपाल, अमन डाबरा समेत अन्य की भूमिका रही।

कांग्रेस प्रखंड कार्यकारणी कमिटी गठित

तमाड़ के आमलेशा मैदान में कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष संजय सेठ की अध्यक्षता एक बैठक हुई। इसमें जिला महासचिव बुधराम एवं सचिव गुरुचरण मुंडा शामिल हुए। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रखंड कार्यकारणी कमिटी का गठन किया गया। इसमें प्रखंड कांग्रेस सचिव धनंजय महतो, उपाध्यक्ष उदय मुंडा, धरम सिंह महतो, मीडिया प्रभारी दीनबंधु स्वांसी, कोषाध्यक्ष अर्जुन सेठ, संगठन प्रभारी अमजद अंसारी को बनाया गया। मौके पर ललित कृष्ण मुंडा, नूतन पूर्ति, दशरथ स्वांसी, जगत महतो, नारायण महतो आदि शामिल थे।