झारखंड कोरोना अपडेट
कुल सक्रिय केस : 709
स्वस्थ हुए : 1,121
मौत : 09
कुल मामले : 1,839
----------------
- अबतक 1,121 मरीजों ने दी कोरोना को मात, हुए स्वस्थ
- राज्य में रिकवरी रेट बढ़कर हुई 60.95, राष्ट्रीय दर से काफी अधिक
रांची : राज्य में कोरोना संक्रमित मरीज वायरस को हराते हुए लगातार स्वस्थ हो रहे हैं। इनकी संख्या बढ़कर 1,121 हो गई है। वहीं, जांच में तेजी आने के बाद नए संक्रमित मरीजों की पहचान भी हो रही है। मंगलवार को 34 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। इनमें अधिसंख्य प्रवासी हैं जो हाल ही में विभिन्न राज्यों से लौटे हैं। मंगलवार को सबसे अधिक 24 नए संक्रमित मरीजों की पहचान सिमडेगा में हुई है। इन सभी को कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं, रांची के रिम्स में दो संभावित मरीजों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। रांची का ही एक अन्य व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। इधर रामगढ़ तथा पूर्वी सिंहभूम में दो-दो तथा गढ़वा, गुमला और लोहरदगा में भी एक-एक नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं, मंगलवार को 121 मरीज स्वस्थ हुए। सिमडेगा में जहां सबसे अधिक संक्रमित पाए गए, वहीं सबसे अधिक मरीज स्वस्थ भी हुए। नए संक्रमित की पहचान तथा मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में सक्रिय केस की संख्या 709 रह गई है। कुल मरीजों की बात करें तो अबतक प्रदेश में 1839 मरीजों की पहचान हुई है, जिनमें 1,121 स्वस्थ भी हुए हैं। लगातार बड़ी संख्या में मरीजों के स्वस्थ होने से राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 60.95 हो गई है। यह राष्ट्रीय दर 52.49 से काफी अधिक है।
कहां कितने मरीज हुए स्वस्थ
सिमडेगा : 30, गढ़वा 23, कोडरमा : 22, लातेहार : 16, पश्चिमी सिंहभम : 12, खूंटी : 08, धनबाद : 04, लोहरदगा : 03, बोकारो : 01, रामगढ़ : 01, रांची : 01, कुल : 121
जिलावार सक्रिय मामले :
जिला : एक्टिव केस
पूर्वी सिंहभूम : 223
सिमडेगा : 111
कोडरमा : 63
रांची : 48
पश्चिमी सिंहभूम : 34
रामगढ़ : 41
हजारीबाग : 37
धनबाद : 14
गुमला : 36
गिरिडीह : 09
गढ़वा : 08
चतरा : 21
सरायकेला-खरसावां : 23
जामताड़ा : 26
लातेहार : 04
पाकुड़ : 13
लोहरदगा : 08
खूंटी : 06
पलामू : 01
बोकारो 03
देवघर : 00
साहिबगंज : 00
दुमका : 00
गोड्डा : 00